एक नवंबर से नहीं बदले जा सकेंगे क्रय केंद्र

प्रतापगढ़ धान की खरीद शुरू होने में महज 13 दिन शेष बचे हैं। अभी तक राइस मिलर्स धान की कु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM (IST)
एक नवंबर से नहीं बदले जा सकेंगे क्रय केंद्र
एक नवंबर से नहीं बदले जा सकेंगे क्रय केंद्र

प्रतापगढ़ : धान की खरीद शुरू होने में महज 13 दिन शेष बचे हैं। अभी तक राइस मिलर्स धान की कुटाई करने के लिए एग्रीमेंट नहीं किया। वह मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। वह धान की कुटाई करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। क्रय नीति में इस बार यह बदलाव किया गया है कि एक नवंबर के बाद क्रय केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा। पहले बदलाव हो जाता था। इस बार ऐसा नहीं होगा।

एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी। अभी तक विपणन के 17 व पीसीएफ के करीब 24 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। पीसीएफ के करीब चार क्रय केंद्र खोलने की कवायद चल रही है। इस बार कई बदलाव किए गए हैं। पहले जहां धान की खरीद के दौरान क्रय केंद्र में बदलाव हो जाता था, लेकिन इस बार नहीं होगा। एक नवंबर से जिन केंद्रों पर खरीद होगी, उस पर अंतिम समय तक खरीद होती रहेगी। वहीं राइस मिलर्स के माह भर से हड़ताल पर होने से खाद्य विभाग के अफसरों का तनाव बढ़ गया है। राइस मिल संघ की मांग है कि मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रांतों की तरह कुटाई की दर में बढ़ोतरी की जाए। ऐसा न किए जाने से वह काम करने को तैयार नहीं हैं। 10 साल पहले के हिसाब से उनको कमीशन दिया जा रहा है। डीजल सहित अन्य के दाम बढ़ने से उनका काफी नुकसान हो रहा है। डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राइस मिल संचालक हड़ताल पर हैं। इस वजह से अभी तक एग्रीमेंट की कार्रवाई नहीं हो हो सकी है।

chat bot
आपका साथी