प्रतापगढ़ के बहुंचरा का विदेश में बज रहा डंका

जिले के बहुंचरा गांव के कई लोग विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। इनमें से कई इंजीनियर प्रोफेसर व डाक्टर हैं। इनके अलावा देश व प्रदेश में तैनात कई आइएएस आइआरएस व आइपीएस अधिकारी भी शामिल है। इसकी जानकारी तब हुई जब डीआइओएस कार्यालय द्वारा यूपी बोर्ड के ख्यातिलब्ध पुरातन छात्रों की जानकारी इकट्ठा की जाने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:11 PM (IST)
प्रतापगढ़ के बहुंचरा का विदेश में बज रहा डंका
प्रतापगढ़ के बहुंचरा का विदेश में बज रहा डंका

रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रतापगढ़ : जिले के बहुंचरा गांव के कई लोग विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। इनमें से कई इंजीनियर, प्रोफेसर व डाक्टर हैं। इनके अलावा देश व प्रदेश में तैनात कई आइएएस, आइआरएस व आइपीएस अधिकारी भी शामिल है। इसकी जानकारी तब हुई जब डीआइओएस कार्यालय द्वारा यूपी बोर्ड के ख्यातिलब्ध पुरातन छात्रों की जानकारी इकट्ठा की जाने लगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2021 में अपने 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। सितंबर माह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ख्यातिलब्ध पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इनकी तलाश डीआइओएस कार्यालय ने प्रधानाचार्यों के माध्यम से शुरू की है। इसमें दो सौ से अधिक लोगों को चिहित कर लिया गया है।

देखा जाए तो विदेश में लालगंज तहसील क्षेत्र के बहुंचरा गांव के कई लोग इंजीनियर व आइएएस हैं। इस गांव के जैनेंद्र सिंह यूएसए में इंजीनियर हैं। यहीं के उत्कर्ष सिंह यूएसए में माक्रोसाफ्ट इंजीनियर, विमलेश सिंह यूके में इंजीनियर, विशाल सिंह यूएसए में इंजीनियर, राहुल सिंह यूके में इंजीनियर, कात्यायनी सिंह जापान में इंजीनियर, चंद्रभूषण सिंह आइएएस डीएम अलीगढ़, इनकी पत्नी अंजना सिंह सेंगर कवियित्री राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त तथा दिनेश प्रताप सिंह साहित्यकार भारत सरकार में सास्कृतिक एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय हिदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा प्रिया सिंह 2004 में जीजीआइसी सुल्तानपुर में एसडीएम, ज्योति केसरवानी स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला अस्पताल, श्वेता त्रिपाठी कैंब्रिज विश्वविद्यालय यूके में असिस्टेंट प्रोफेसर, आलोक सिन्हा अपरमुख्य सचिव उत्तरप्रदेश शासन, आलोक एडीएम मुजफ्फर नगर, पंकज सिंह आइआरएस नियाज अंसारी मुख्य अभियंता रेलवे, अखिलेश पांडेय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक और बेसिक, प्रदीप कुमार सिंह जेडी वाराणसी हैं। इस कार्यक्रम के नोडल जीजीआइसी बरहदा के प्रधानाचार्य डॉ. विध्याचल सिंह ने बताया कि शहर के चौक घंटाघर निवासी महेश गुप्ता अपरमुख्य सचिव उत्तरप्रदेश सरकार, विजय शंकर पांडेय आइएएस प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सहित दो सौ से अधिक पुरातन छात्रों को चिह्नित किया गया है। डीआइओएस सर्वदा नंद ने बताया कि सितंबर माह में यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी