मास्टर माइंड का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

प्रतापगढ़/सुवंसा पश्चिम बंगाल व झारखंड के साइबर क्राइम गैंग से जुड़े मास्टर माइंड का आपर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:04 PM (IST)
मास्टर माइंड का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
मास्टर माइंड का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

प्रतापगढ़/सुवंसा : पश्चिम बंगाल व झारखंड के साइबर क्राइम गैंग से जुड़े मास्टर माइंड का आपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ खास नहीं मिला है।

फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट गांव निवासी कृष्णकांत पांडेय मुंबई के थाणे जिले के कल्याण में टैक्सी चलाता है। वहीं पर उसके दो बेटे लवकुश और सूरज भी रहते हैं। लवकुश भी टैक्सी चलाता है, जबकि सूरज अभी पढ़ रहा है। लवकुश कुछ दिनों पहले दादी की तेरहवीं में शामिल पूरे परिवार के साथ आया था। उसके परिवार के लोग मुंबई चले गए है, जबकि वह इन दिनों रिश्तेदारों के यहां घूम रहा था। कुछ दिनों पहले थाणे पुलिस ने साइबर क्राइम गैंग को चिन्हित किया तो यह पता चला कि लवकुश और उसका फूलपुर का रहने वाला एक रिश्तेदार पश्चिम बंगाल और झारखंड के साइबर क्राइम गैंग से जुड़े हैं। गैंग का मास्टर माइंड लवकुश है। थाणे पुलिस और प्रयागराज के साइबर क्राइम सेल के हत्थे तीन दिन पहले लवकुश का फूलपुर का रहने वाला रिश्तेदार चढ़ गया था। प्रयागराज पुलिस ने उस रिश्तेदार से फोन कराकर लवकुश को फूलपुर बुलवाया था और उसे पकड़ लिया था। फिर प्रयागराज व मुंबई पुलिस ने लवकुश की निशानदेही पर उसके भीट गांव स्थित घर पर छापा मारा और 25 लाख रुपये बरामद किए थे। लवकुश के साइबर क्राइम गैंग से जुड़े होने की जानकारी होने पर फतनपुर और रानीगंज पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाला। रविवार तक की जांच पड़ताल में लवकुश का इस जिले में कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। इस बारे में सीओ रानीगंज डा.अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि मुंबई पुलिस व प्रयागराज पुलिस ने फतनपुर पुलिस का कोई सहयोग नहीं लिया। फिर भी लवकुश पांडेय का फतनपुर व रानीगंज थाने में आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया, लेकिन अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी