पौधे लगाना और बचाना सबकी जिम्मेदारी

प्रतापगढ़ आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान में जुड़कर लोग पौधे लगा रहे हैं। स्कूल अस्पताल गा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:49 PM (IST)
पौधे लगाना और बचाना सबकी जिम्मेदारी
पौधे लगाना और बचाना सबकी जिम्मेदारी

प्रतापगढ़ : आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान में जुड़कर लोग पौधे लगा रहे हैं। स्कूल, अस्पताल, गांव, तालाब हर ओर हरियाली फैलाने की मुहिम में शामिल हो रहे हैं। हीरावती सिंह आइटीआइ गड़वारा में पौधारोपण करते हुए प्रबंधक अंकित सिंह ने कहा कि इसे जारी रखा जाएगा। इनके साथ रमेश शुक्ल, मनोज शुक्ल भी मौजूद रहे। जगेशरगंज के पास गोबरी ग्राम सभा में भी शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी सुभाष सिंह व ग्राम प्रधान राम किशुन पाल और ग्राम पंचायत सदस्यों ने नीम,बरगद, आम के पौधे रोपे। गड़वारा के शिवराजपुर में नवनिर्वाचित प्रधान बृजेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी विजय यादव ने पीपल का पौधा भी रोपे। बीएसए अशोक सिंह ने कर्मियों के साथ मिलकर परिसर में कदंब के पौधे लगाए।

--

फोटो 20 पीआरटी 33

आम जन को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। सरकारी से अधिक पब्लिक को इसमें शामिल किया जाए तो अभियान को गति दी जा सकती है।

-अनिल तिवारी, पर्यावरण प्रहरी अधिवक्ता

--

फोटो 20 पीआरटी 34

हरियाली के महत्व को समझने के लिए बागों में जाएं। वहां की ताजगी बता देगी कि पेड़ क्या देते हैं। हम सबका धर्म है कि पौधे खूब लगाएं। उनको बचाएं भी।

-काशी नारायण मिश्रा, दहिलामऊ शिक्षाविद तालाबों पर अवैध कब्जा, लेखपाल का फटकार क्षेत्र के गांवों में वर्तमान समय में तालाबों पर अवैध कब्जे के कारण ग्राम पंचायतों में प्रधान कार्य कराने में असमर्थ दिख रहे हैं। प्रधान द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक लेखपाल कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वह फोन उठाने से भी कतरा रहे हैं। लेखपाल की लापरवाही से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। कुंडा तहसील के ग्राम सभा सराय खान देव की ग्राम प्रधान नीलम देवी ने लेखपाल पर यह आरोप लगाया है कि कई बार कहने के बावजूद तालाबों पर किए गए अवैध कब्जे और भवन निर्माण को हटवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। वह अब न तो फोन उठता है और न ही ग्राम सभा में वह नजर आते है। प्रधान ने मामले की शिकायत नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला से की। नायब तहसीलदार ने मामले में जांच का आदेश करते हुए लेखपाल तीर्थराज को कड़ी फटकार लगाई। नायब तहसीलदार का कहना है कि समस्या का जल्दी निस्तारण किया जाएगा। निर्माणाधीन अथवा निर्माण किए गए भवनों को हटाकर जल्द ही तालाब खाली कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी