पैथोलाजी की मशीन हुई खराब, महिलाएं मायूस

प्रतापगढ़। नगर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के अंतर्गत संचालित नए महिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM (IST)
पैथोलाजी की मशीन हुई खराब, महिलाएं मायूस
पैथोलाजी की मशीन हुई खराब, महिलाएं मायूस

प्रतापगढ़। नगर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के अंतर्गत संचालित नए महिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की जांच मशीन में खराबी आ गई। इस वजह से गुरुवार को करीब 100 महिलाओं की जांच नहीं हो सकी। रोज की तरह ही नमूने संग्रहित किए जा रहे थे। जांच प्रक्रिया चल रही थी। महिलाओं की भारी भीड़ थी। लंबी लाइन के कारण परेशान कई गर्भवती महिलाएं खड़ी होने में असहज महसूस कर रहीं थीं। वह फर्श पर ही बैठ गई थीं। नंबर आने के पहले ही दिन में करीब 11:30 बजे अचानक मशीन खराब हो गई। सब काम रुक गया। तब तक केवल 10 की ही जांच हो सकी थी। बाकी महिलाएं मायूस हो गईं। उनके पर्चे लौटाए गए। इस पर उनके साथ आए परिवार के लोग कर्मियों से बहस करने लगे। कहने लगे कि यह कैसी व्यवस्था है। इतना बड़ा अस्पताल और पुरानी मशीन लगा रखी है। कर्मियों ने उनको समझाया कि मशीन है, खराब हो गई। क्या करें, आप लोग कल आएं। बाहर जांच न कराएं। इसके बाद विवश होकर महिलाएं चली गईं। इस बारे में सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद का कहना है कि तकनीकी खराबी आने से जांच नहीं हुई। संबंधित एजेंसी को बता दिया गया है। जल्दी ही मशीन बन जाएगी। सबकी जांच कराई जाएगी।

-- गलत आने लगी रिपोर्ट

मशीन में तकनीकी खराबी आने पर रिपोर्ट गलत आने लगी। इससे मरीज का अहित हो सकता था। यही नहीं मशीन अपने आप ही बंद व चालू होने लगी। इस पर उसे प्लग से बंद कर दिया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी