स्वीप कार्यक्रम के तहत हुई पेंटिग, रंगोली प्रतियोगिता

प्रतापगढ़ माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिग व रंगोली प्रतियोगि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:14 PM (IST)
स्वीप कार्यक्रम के तहत हुई पेंटिग, रंगोली प्रतियोगिता
स्वीप कार्यक्रम के तहत हुई पेंटिग, रंगोली प्रतियोगिता

प्रतापगढ़ : माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिग व रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज बरहदा में प्रधानाचार्य डॉ. विध्याचल सिंह के निर्देशन में पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम,

मुस्कान द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयोजन कुसुम मौर्या, डॉक्टर रुचि पांडेय, ललिता पटेल, पूजा पटेल, डॉ. बंशीलाल वर्मा व दीपक कुमार सिंह ने किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंधई मधुपुर में प्रधानाचार्य राजपति यादव के निर्देशन में तृप्ति गुप्ता के संयोजन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज बिहार में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन व शशि प्रभा के संयोजकत्व में पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई। उधर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरहदा में हुई अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम,बबिता द्वितीय तथा नीलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज बिहार में अंत्याक्षरी प्रतियोगिता कराई गई। ग्लोबल आयोडीन डिफिशिएंसी डिसऑर्डर प्रिवेंशन दिवस के अवसर पर समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करके आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों और उसके निवारण के बारे में बताया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आसपुर देवसरा में प्रधानाचार्य डॉक्टर आम्रपाली द्विवेदी के नेतृत्व में,राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा के निर्देशन में,राजकीय इंटर कालेज शेखूपुर में प्रधानाचार्य राम भारत के निर्देशन में, राजकीय उमावि नई कोट गौरा में प्रधानाचार्य ऊष्मा यादव के निर्देशन में,राजकीय उमावि कंधई मधुपुर में प्रधानाचार्य राजपति यादव के निर्देशन में,राजकीय उमावि पुरैला में प्रधानाचार्य गीता यादव के निर्देशन में, राजकीय उमावि सुल्तानपुर गौरा में प्रधानाचार्य पृथ्वी पाल सिंह यादव के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज बिहार में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन में कार्यक्रम कराए गए। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उमावि राजापुर में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य ने समस्त चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी