52 क्रय केंद्रों पर हो रही धान की खरीद, 72 घंटे में भुगतान

धान की खरीद एक नवंबर से हो रही है। धान की खरीद करने के लिए कुल 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 18 पीसीएफ के 28 व नेफेड के छह क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। किसानों से धान खरीदने के 72 घंटे में खाते में भुगतान किया जा रहा है। एक हजार 940 रुपये क्विटल के हिसाब से किसानों के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है। यह जानकारी डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए दी। उन्होंने बताया कि रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में खरीद होती है। अगर धान की खरीद करने में केंद्र प्रभारी लापरवाही बरत रहें हैं कि शिकायत करें जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रस्तुत है उनसे सवाल-जवाब के अंश।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:25 PM (IST)
52 क्रय केंद्रों पर हो रही धान की खरीद, 72 घंटे में भुगतान
52 क्रय केंद्रों पर हो रही धान की खरीद, 72 घंटे में भुगतान

संसू, प्रतापगढ़ : धान की खरीद एक नवंबर से हो रही है। धान की खरीद करने के लिए कुल 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 28 व नेफेड के छह क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। किसानों से धान खरीदने के 72 घंटे में खाते में भुगतान किया जा रहा है। एक हजार 940 रुपये क्विटल के हिसाब से किसानों के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है। यह जानकारी डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए दी। उन्होंने बताया कि रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में खरीद होती है। अगर धान की खरीद करने में केंद्र प्रभारी लापरवाही बरत रहें हैं कि शिकायत करें, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रस्तुत है उनसे सवाल-जवाब के अंश।

प्रश्न : क्रय केंद्रों पर भुगतान की क्या व्यवस्था है। राम लखन तिवारी, दरियापुर कोट प्रतापगढ़। उत्तर : धान खरीद के 72 घंटे में भुगतान किया जाता है। आधार लिक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान हो रहा है। प्रश्न : धान खरीद करने के लिए कितने क्रय केंद्र खोले गए हैं। तीर्थराज शुक्ला, अलुवामई कुंडा प्रतापगढ़। उत्तर : कुल 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 28 के अलावा नेफेड के भी केंद्र खोले गए हैं। प्रश्न : क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। बोरी भी खत्म है। प्रमोद दुबे, जामताली रानीगंज। उत्तर : क्रय केंद्रें पर खरीद हो रही है। बोरी भी है। हां यह जरूर है कि राइस मिलर्स के हड़ताल पर होने से कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं। प्रश्न : धान की खरीद करने का समय क्या निर्धारित है। विनोद यादव, नरी रानीगंज प्रतापगढ़। उत्तर : सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्रय केंद्र खोलने का समय निर्धारित हुआ है। प्रश्न : अगर धान में नमी है तो क्या करें। संदीप यादव, देवगढ़ कमासिन रानीगंज। उत्तर : धान को धूप में रखकर पूरी तरह से सुखा लें। इसके बाद इसे क्रय केंद्र पर ले जाकर विक्रय कर सकते हैं। प्रश्न : धान की खरीद कब तक होगी। छोटे लाल, रानीगंज प्रतापगढ़। उत्तर : जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू है। जो 28 फरवरी तक होगी। ----

इन्होंने भी पूछे सवाल सीताराम यादव, कुसमी प्रतापगढ़। संतोष यादव, जोगापुर। विनोद कुमार, गोगहर बाबागंज। संत लाल, लच्छीपुर।

chat bot
आपका साथी