जिला अस्पताल में फटा आक्सीजन सिलेंडर, भागे मरीज

प्रतापगढ़ सांस के मरीज के साथ लाया गया निजी आक्सीजन सिलेंडर अचानक फट गया। इससे जिला अस्पताल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:03 AM (IST)
जिला अस्पताल में फटा आक्सीजन सिलेंडर, भागे मरीज
जिला अस्पताल में फटा आक्सीजन सिलेंडर, भागे मरीज

प्रतापगढ़ : सांस के मरीज के साथ लाया गया निजी आक्सीजन सिलेंडर अचानक फट गया। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। बम फटने की आशंका में वार्ड में भर्ती कई मरीज व उनके परिजन जान बचाने को वहां से भागने लगे। हालांकि सिलेंडर फटने से कोई हताहत नहीं हुआ।

जिला महिला के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को एक महिला को सांस फूलने की समस्या के चलते लाया गया। उसके परिजन बाहर से आक्सीजन का छोटा सिलेंडर खरीदकर साथ लाए थे। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल से लाया गया था। परिजन उसे बेड पर लेटाकर इमरजेंसी कक्ष में डाक्टर को बुलाने चले गए। इस बीच सिलेंडर अचानक फट गया। इससे वार्ड में भर्ती मरीज घबरा गए। कई मरीज अपने तीमारदारों की मदद से वार्ड से भागने लगे। आवाज सुनकर डाक्टर पहुंचे और सिलेंडर को वहां से हटवाया। इसके बाद महिला का इलाज शुरू किया।

महिला को राहत न मिलने पर घर वाले उसे लेकर प्रयागराज को रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे ईएमओ डा. रमेश वर्मा ने बताया कि मरीज के साथ परिजन छोटा आक्सीजन सिलेंडर लाए थे। वह जाने कैसे फट गया। वार्ड छोड़कर कुछ देर के लिए मरीज बाहर निकल गए थे, लेकिन बाद में लौट आए।

जांच के आदेश : जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीपी पांडेय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पूछा है कि वार्ड के अंदर प्राइवेट आक्सीजन सिलेंडर आया कैसे। यह गंभीर मामला है। परिवार के लोग लेकर आए थे तो ड्यूटी पर रहे कर्मचारी क्यों नहीं रोके। जब अस्पताल में सुविधा है तो बाहर से सिलेंडर क्यों लाया गया। इसकी जांच की जाए। कर्मचारी स्पष्टीकरण भी दें।

chat bot
आपका साथी