बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

जेठवारा थाना क्षेत्र के दौलतपुर कुटिलिया गांव में घर के सामने बैठी वृद्ध महिला को एक बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। किशोर भी दीवार से जा टकराया। हादसे में महिला की मौत हो गई। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:45 PM (IST)
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के दौलतपुर कुटिलिया गांव में घर के सामने बैठी वृद्ध महिला को एक बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। किशोर भी दीवार से जा टकराया। हादसे में महिला की मौत हो गई। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दौलतपुर कुटिलिया गांव की रहने वाली रामप्यारी देवी (63) पत्नी स्वर्गीय रामबरन मौर्य शनिवार शाम करीब छह बजे अपने दरवाजे के सामने बैठे थी। इस बीच पड़ोस के रहने वाले सौरभ मौर्य (13) पुत्र गुड्डू मौर्य घर के सामने खड़ी बाइक को स्टार्ट किया और चल पड़ा। वह बाइक संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर रामप्यारी को टक्कर मारते हुए वह बाइक सहित दीवार से जा टकराया।ह ादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ की हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। मृतक के बेटे केशव की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार किशोर खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मंगरौरा : कंधई थाना क्षेत्र के डेहरिया में शनिवार को सड़क हादसे में घायल तिगुड़ी गांव के युवक ने इलाज के दौरान प्रयागराज में रविवार भोर में दम तोड़ दिया। तिगुड़ी निवासी ईशा का बेटा मोहम्मद इकलाख (23) शनिवार दोपहर भाभी को लेकर भतीजे की दवा लेने दीवानगंज बाजार गया था। वहां से करीब चार बजे घर लौट रहा था। रास्ते में डेहरिया प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक देख वह रुक गया। फिर भी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी