अब छह हजार वाहन स्वामियों से बकाए की वसूली करेगा प्रशासन

प्रतापगढ़ जिले में बिना टैक्स दिए सड़कों पर दौड़ रहे वाहन अब नहीं चलने पाएंगे। शासन ने 49

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:45 PM (IST)
अब छह हजार वाहन स्वामियों से बकाए की वसूली करेगा प्रशासन
अब छह हजार वाहन स्वामियों से बकाए की वसूली करेगा प्रशासन

प्रतापगढ़ : जिले में बिना टैक्स दिए सड़कों पर दौड़ रहे वाहन अब नहीं चलने पाएंगे। शासन ने 49 करोड़ के टैक्स के बकाए पर कड़ा रुख अपनाया है।

परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों से सरकारी राजस्व की वसूली के लिए जिला प्रशासन को सूची सौंप दी है। एआरटीओ की ओर से पिछले महीने 8600 बकाएदार वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई थी। उनको इसके लिए 31 अक्टूबर तक जमा कर देने का वक्त दिया गया था। केवल दो हजार छह सौ ने ही बकाया कर जमा किया। ऐसे में बाकी के छह हजार वाहन स्वामियों से सरकारी टैक्स की वसूली कड़ाई से की जाएगी। जिस तहसील के बकाएदार होंगे उस तहसील को आरसी का बंडल भेजा जाएगा। इस कार्य में पुलिस का भी सहयोग रहेगा। वसूली का अभियान एक नवंबर से चलेगा। इस बारे में एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि टैक्स न देने की जिद ठाने ऐसे वाहन स्वामियों को अब मौका नहीं दिया जाएगा। इनकी मनमानी हदें पार कर गई है। ऐसे में इनके खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है। आरसी की पूरी सूची जिलाधिकारी कार्यालय को दे दी गई है। अब वहां से प्रशासन के स्तर से इसकी वसूली वाहन स्वामियों के संपत्ति की नीलामी जैसे माध्यमों से की जाएगी। सांगीपुर मारपीट का आरोपित गिरफ्तार : सांगीपुर ब्लाक सभागार में 25 सितंबर को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हुए मारपीट का एक आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मारपीट में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना समेत दो दर्जन नामदज समेत पचास अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आरोपित प्रभात ओझा निवासी कुम्हिआइमा थाना उदयपुर भी नामदज आरोपी थे। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एसआई राजनारायण यादव ने टोडरपुर गेट के पास से आरोपित प्रभात ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी