बर्ड फ्लू नहीं, कोल्ड शाक व पुअर मैनेजमेंट से मरे कबूतर

जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के छतारगांव में कबूतरों की मौत बर्ड फ्लू से नहीं बल्कि कोल्ड शाक व पुअर मैनेजमेंट से हुई थी। कबूतरों की मौत की जांच के लिए मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह बुधवार को छतार गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत मिले 22 कबूतरों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। दरबा में मिले आठ कबूतरों का जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:54 PM (IST)
बर्ड फ्लू नहीं, कोल्ड शाक व पुअर मैनेजमेंट से मरे कबूतर
बर्ड फ्लू नहीं, कोल्ड शाक व पुअर मैनेजमेंट से मरे कबूतर

संसू, प्रतापगढ़/ बाघराय : जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के छतारगांव में कबूतरों की मौत बर्ड फ्लू से नहीं बल्कि कोल्ड शाक व पुअर मैनेजमेंट से हुई थी। कबूतरों की मौत की जांच के लिए मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह बुधवार को छतार गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत मिले 22 कबूतरों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। दरबा में मिले आठ कबूतरों का जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा।

बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव में बीते मंगलवार को दिन में लगभग साढ़े तीन बजे 50 कबूतरों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत फैल गई। मौके पर मात्र 22 कबूतरों के ही शव मिल सके। कबूतर पालने वाले अर्जुन पुत्र जगमोहन ने थाना बाघराय में मामले की तहरीर देकर कबूतरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होते ही वन विभाग के दारोगा विजय प्रताप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन सोनकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कबूतरों की मौत कोल्ड शाक से होना पाया गया। साथ ही उनका रखरखाव भी ठीक नहीं था। उन्होंने बताया कि बचे हुए आठ कबूतरों के सैंपल ले लिए गए हैं। इसे जांच के लिए प्रयागराज भेजा जाएगा। उधर लालगंज तहसील क्षेत्र के देवली गांव में धनेश चिड़िया के मरने के संबंध में बर्ड फ्लू कंट्रोल प्रभारी डिप्टी सीवीओ डॉ. एनसी वर्मा ने बताया कि उसकी भी मौत कोल्ड शाक से हुई है।

chat bot
आपका साथी