जिले में थमा प्रचार का शोर, कल होगा मतदान

जिले में पंचायत चुनाव दूसरे चरण में होने जा रहा है। 19 अप्रैल सोमवार को को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशियों ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। वह अपने क्षेत्र में हर मतदाता तक पहुंचने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:40 PM (IST)
जिले में थमा प्रचार का शोर, कल होगा मतदान
जिले में थमा प्रचार का शोर, कल होगा मतदान

जासं, प्रतापगढ़ : जिले में पंचायत चुनाव दूसरे चरण में होने जा रहा है। 19 अप्रैल सोमवार को को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशियों ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। वह अपने क्षेत्र में हर मतदाता तक पहुंचने में लगे हैं।

प्रतापगढ़ में जिला पंचायत की 57, प्रधान की 1193 सीटों, ग्राम पंचायत सदस्य की 14917, क्षेत्र पंचायत सदस्य 1434 सीटों पर चुनाव होगा। करीब 26 लाख मतदाता उनकी किस्मत वाले खाने में अपनी सोच व फैसले के अनुसार मुहर लगाएंगे। प्रचार का शोर तो राज्य निर्वाचन आयोग के जारी निर्देश के अनुसार शाम को बंद हो गया, पर घर-घर मिलने का क्रम जारी है। अब प्रत्याशियों के पास आंतरिक प्रचार के लिए कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नात-रिश्तेदार, परिवार के लोग और समर्थक रात-दिन एक कर रहे हैं। कई जगह उनमें नोकझोंक व बहस भी हो जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। पोलिग पार्टी तहां से रवाना होगी वह तय हो गया है। जिले में इस पंचायत चुनाव के लिए 1390 मतदान केंद्र व 3768 बूथ बने हैं। इनमें से जो बूथ दागी हैं वहां पर सीआरपीएफ को लगाया जाएगा। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि प्रशासन का पहला लक्ष्य है कि जिले में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। मतदाता अपनी मर्जी से वोट दे सके। इसके लिए पूरा इंतजाम कर लिया गया है। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा।

------------

ब्लाकवार प्रधान व बीडीसी सदस्य प्रत्याशियों की सूची 1-आसपुर देवसरा ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर लड़ रहे 592, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 327 प्रत्याशियों में हैं जंग।

2-बाबा बेलखरनाथ धाम : ग्राम प्रधान पद पर 573 मैदान में, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद में 359 प्रत्याशी मैदान में। 3-बाबागंज ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 752 प्रत्याशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 376 उम्मीदवार लड़ रहे।

4-बिहार ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 886 मैदान में, क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 460 प्रत्याशी मैदान में रहे जूझ। 5-गौरा ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 549 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 382 उम्मीदवार लड़ रहे मैदान में।

6-कालाकांकर ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 586 उम्मीदवार हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 310 प्रत्याशी हैं। 7-कुंडा ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 987 उम्मीदवार हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 407 मैदान में है।

8- लालगंज ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 530 उम्मीदवार हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 320 लोग लड़ रहे। 9-लक्ष्मणपुर ब्लाक : ग्राम प्रधान पद के लिए 624 प्रत्याशी हैं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 446 मैदान में।

10-पट्टी ब्लाक : प्रधान बनने को 490 मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर लड़ रहे हैं 255 उम्मीदवार। 11-रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक : प्रधान पद पर 611 उम्मीदवार हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 288 मैदान में।

12-सदर ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 517 उम्मीदवार हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने को लड़ रहे हैं 319 लोग। 13-संडवा चंद्रिका ब्लाक : प्रधान पद पर 605 प्रत्याशी हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 438 जूझ रहे।

14-मानधाता ब्लाक : प्रधान पद पर 787 प्रत्याशी। क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने को लड़ रहे 592 प्रत्याशी। 15-मंगरौरा ब्लाक : ग्राम प्रधान पद के लिए 590 प्रत्याशी मैदान में। बीडीसी बनने को 289 मैदान में हैं।

16-सांगीपुर ब्लाक : प्रधान पद पर 617 लोग जूझ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 447 मैदान में हैं। 17-शिवगढ़ ब्लाक : ग्राम प्रधान पद पर 487 मैदान में हैँ। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 329 लड़ रहे।

--

chat bot
आपका साथी