युवक को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग

लूट करके भाग करके भागते समय पीछा करने पर युवकों पर फायर करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में घायल युवक के भाई ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:13 PM (IST)
युवक को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
युवक को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग

संसू,दीवानगंज : लूट करके भाग करके भागते समय पीछा करने पर युवकों पर फायर करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में घायल युवक के भाई ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

महेशपुर गांव निवासी सुनील सिंह (35) और छोटे भाई वीरेंद्र रविवार देर शाम लौवार रोड स्थित खेत की सिचाई कर रहे थे। रात आठ बजे महेशपुर गांव के निवासी अतुल सिंह (17) पुत्र ठाकुर प्रसाद तेरहमील बाजार से साइकिल से डिब्बे में पेट्रोल लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा था कि दो अपाची और एक पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे थे और अतुल का पेट्रोल भरा डिब्बा छीनकर भागने लगे थे। दोनों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का लौवार गांव तक पीछा किया था। ग्रामीणों से घिरते देख बदमाश पूरे चिरंजीव गांव की तरफ भाग निकले थे। आधा घंटा पूर्व बदमाशों ने सुनील के ममेरे भाई धीरज सिंह (27) पुत्र राघव सिंह की अपाची पट्टी पावर हाउस स्थित ढाबे के सामने तमंचा सटाकर लूट ली थी। उधर घायल सुनील सिंह को उपचार के बाद सोमवार को भोर लगभग चार बजे जिले के मेडिकल कालेज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वीरेंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। दीवानगंज चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। युवक को गोली मारने की घटना में पांच पर मुकदमा

संसू, मानधाता : धरमपुर गांव के लाल मोहम्मद और मोहम्मद शफीक के बीच एक साल पूर्व मारपीट व फायरिग हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से दोनों पक्ष में तनातनी चली आ रही है। इस बीच लाल मोहम्मद का बेटा हजरत अली (24) रविवार को रात नौ बजे वैशपुर से घर लौट रहा था। इस दौरान धरमपुर गांव में कल्लन के घर के पास उसे गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी मानधाता भेजा था। वहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया। गोली दाहिने हाथ में लगी थी। हजरत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इमरान, इबरार व गुफरान, समीर व बसीर निवासी धरमपुर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। मानधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी