कूड़े की कमाई से पालिका चमकाएगा शहर

जो कूड़ा-कचरा अब तक शहर के लिए समस्या बनता रहा है वही अब नगर पालिका की आय का साधन बनेगा। इससे कमाई कर नगर पालिका क्षेत्र का विकास कराएगी। कूड़ा निस्तारण के लिए महुली में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। उसे सस्ती कीमत में किसानों व बागवानी करने वालों को बेचा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:39 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:39 AM (IST)
कूड़े की कमाई से पालिका चमकाएगा शहर
कूड़े की कमाई से पालिका चमकाएगा शहर

प्रवीन कुमार यादव, प्रतापगढ़ : जो कूड़ा-कचरा अब तक शहर के लिए समस्या बनता रहा है, वही अब नगर पालिका की आय का साधन बनेगा। इससे कमाई कर नगर पालिका क्षेत्र का विकास कराएगी। कूड़ा निस्तारण के लिए महुली में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। उसे सस्ती कीमत में किसानों व बागवानी करने वालों को बेचा जाएगा।

नगर में रोजाना सात से आठ टन कचरा निकलता है। इसमें गीला व सूखा कचरा शामिल रहता है। इस कचरे को उठवाकर नगर पालिका खाद बनाएगी। इससे शहर का कचरा तो साफ होगा ही, आमदनी भी होगी। इस आय को नगर के विकास में खर्च किया जाएगा। इसके लिए छह बीघे में एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यहां शहर से इकट्ठा किए गए सूखे व गीले कचरे को अलग किया जाएगा। इसमें से प्लास्टिक सहित अन्य को अलग कर बेचा जाएगा। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। सेंटर बनाने में करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण नगर पालिका करा रही है।

15 अक्टूबर तक पूरा होगा काम : एमआरएफ सेंटर बनाने का काम अगस्त से शुरू हो गया है। इसे छह माह में पूरा किया जाना है, लेकिन पालिका प्रशासन का दावा है कि 15 अक्टूबर तक काम पूरा हो जाएगा।

खत्म हुए डंपिग प्वाइंट : अभी तक शहर से निकलने वाले कचरे को डंपिग प्वाइंट पर डंप किया जाता था। कूड़ा पूरे दिन तक फैला रहता था। इससे संक्रमण फैलने का डर रहता था। सेंटर का निर्माण शुरू होते ही नगर के डंपिग प्वाइंट खत्म कर दिए गए।

वर्जन

'शहर से निकलने वाले कचरे को एमआरएफ सेंटर पर एकत्रित किया जा रहा है। सूखे कचरे से प्लास्टिक, रबर आदि को अलग किया जाएगा। यहां कचरे से बनाई जाने वाली खाद सस्ते दाम पर बेची जाएगी। इस आय को शहर के विकास में खर्च किया जाएगा।'

-मुदित सिंह, ईओ, नगर पालिका

chat bot
आपका साथी