आइएसआइ से संपर्क वाले युवक को मुंबई पुलिस ने दबोचा

सुवंसा मुंबई पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट गांव में छ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:57 PM (IST)
आइएसआइ से संपर्क वाले युवक को मुंबई पुलिस ने दबोचा
आइएसआइ से संपर्क वाले युवक को मुंबई पुलिस ने दबोचा

सुवंसा : मुंबई पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट गांव में छापा मारा और यहां के एक युवक को धर दबोचा। वह आइएसआइ के संपर्क में था। इस दबिश से गांव में खलबली मच गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस तरह की किसी गिरफ्तारी से इन्कार कर रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट गांव के एक ब्राह्मण परिवार का युवक महाराष्ट्र के थाणे जिले के उप नगर कल्याण में रहकर टैक्सी चलाता है। उसकी पत्नी व बच्चे भी उसके साथ वहीं रहते हैं। उसके पिता और एक भाई गांव में ही रहते हैं। कल्याण में रहकर टैक्सी चलाकर जीवन यापन करने वाला युवक सप्ताह भर पहले अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने गांव आया था। इसी क्रम में शुक्रवार को उसके मोबाइल पर प्रयागराज जिले के फूलपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार ने फोन किया और आवश्यक कार्य से उसे अपने पास आने के लिए कहा। टैक्सी चालक उससे मिलने फूलपुर जा पहुंचा और वहां उस रिश्तेदार के साथ मौजूद मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे वहां लंबी पूछताछ की और इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे उसके फतनपुर थाना क्षेत्र स्थित भीट गांव जा पहुंची। चर्चा है कि यहां पर घर में दबिश दी और वहां से करीब 25 लाख रुपये की बरामदगी की। मुंबई पुलिस के आने की खबर से गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने टैक्सी चालक को ले जाने का विरोध शुरू कर दिया। इस पर मुंबई पुलिस ने ग्रामीणों को पूरी बात समझायी कि टैक्सी चालक कल्याण में फर्जी पासपोर्ट व आइडी बनाने का बड़ा काम करता है। आइएसआइ एजेंट के संपर्क में रहता है और पाकिस्तान जाने वालों के लिए फर्जी कागज तैयार करता था। इसलिए उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया जा रहा है। यह जानकर ग्रामीण पीछे हट गए।गांव के प्रधान रीता देवी के पति रामजस का कहना था कि मुंबई पुलिस युवक को गिरफ्तार कर ले गई, पैसे के लेनदेन का मामला सुनायी दिया है। वह इस बारे में सिर्फ सुने हैं, उन्हें ज्यादा मालूम नहीं है। वहीं फतनपुर थानाध्यक्ष इंद्र देव ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने इस मामले में फतनपुर पुलिस से पूछा, मगर मुंबई पुलिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी