घर-घर पूजी गई मां कूष्मांडा, लगे जयकारे

वासंतिक नवरात्र में शहर से लेकर अंचल तक भक्ति की बयार बह रही है। घरों और मंदिरों में देवी की आराधना की जा रही है। जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां आदिशक्ति के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन किया। पूजन और आरती करते हुए उनसे प्रार्थना किया कि आत्मबल प्रदान करें। जीवन में सतकर्मों की ऊर्जा और शक्ति हमेशा बनी रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:09 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:09 PM (IST)
घर-घर पूजी गई मां कूष्मांडा, लगे जयकारे
घर-घर पूजी गई मां कूष्मांडा, लगे जयकारे

प्रतापगढ़ : वासंतिक नवरात्र में शहर से लेकर अंचल तक भक्ति की बयार बह रही है। घरों और मंदिरों में देवी की आराधना की जा रही है। जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां आदिशक्ति के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन किया। पूजन और आरती करते हुए उनसे प्रार्थना किया कि आत्मबल प्रदान करें। जीवन में सतकर्मों की ऊर्जा और शक्ति हमेशा बनी रहे।

शहर के बेल्हा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। शुक्रवार का दिन यहां मेले का होता है, लेकिन कोरोना के कारण मेला नहीं लग रहा है। फिर भी अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को भीड़ अधिक नजर आई। मंदिर प्रशासन द्वारा मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। भक्तों को 5-5 की संख्या में मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। मूर्ति छूने की अनुमति किसी को नहीं है। वाराही धाम रानीगंज, मां चंडिका धाम सडवा चंद्रिका, मां अष्टभुजी देवी मंदिर जेठवारा, ज्वाला देवी धाम मानिकपुर में भी श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करते हुए देखा गया। शुक्रवार को तेज धूप और गर्मी के बावजूद श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। किसी ने रोट चढ़ाया तो किसी ने निशान चढ़ाकर मां के उपकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

घरों में ही देवी मां की गूंज

लालगंज : नवरात्र पर मंदिर देवी मंदिरों के साथ ही घरों में भी देवी मां के जयकारे लग रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देवी मंदिरों में कोविड-19 के तहत इसका कड़ाई से पालन देखने को मिल रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते इस बार देवी मंदिरों में भीड़ कम दिख रही है। हालांकि शुक्रवार को क्षेत्र के इनहन भवानी धाम, गुम्मौर स्थिति देवी धाम, कल्याणपुर ढिगंवस व सांगीपुर स्थित मां काली के मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालु देवी का दर्शन पूजन करते दिखे। बाबा घुइसरनाथ धाम में भी पहुंचकर श्रद्वालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वही तमाम श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंच कर मत्था टेकने के बजाय घरों में विधिवत पूजा अर्चना करना अधिक उचित समझ रहे हैं। कोरोना के डर से तमाम देवी भक्त घरों में ही देवी की आराधना करना अधिक मुनासिब समझ रहे हैं। अधिकांश लोग घरों में कलश स्थापित करके देवी मां की पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं। घरों में शंख की ध्वनि के साथ सुबह शाम लोग परिवार के साथ देवी मां की भव्य आरती करते हुए जयकारे लगाकर मन्नते मांग रहे हैं। वही दिन में दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ करके परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी