पूंजीपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार : नरेश उत्तम

प्रतापगढ़ । मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इस सरकार में पूंजीपति प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM (IST)
पूंजीपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार : नरेश उत्तम
पूंजीपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार : नरेश उत्तम

प्रतापगढ़ । मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इस सरकार में पूंजीपति पूरी तरह हावी हैं। आम आदमी को सिर्फ जुमला मिल रहा है। यही वजह है कि किसान, नौजवान परेशान हैं। आवाज उठाने पर किसानों को लाठी मिलती है। यह बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही। वह मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान तबाह हो गया है। कितनी बड़ी विसंगति है कि फैक्ट्री का मालिक अपने उत्पाद का मूल्य खुद तय करता है और किसानों की फसल का मूल्य सरकार तय करती है। बिना लागत का आकलन किए केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है। सरकार की नीतियों का नतीजा रहा कि जहां क्रय केंद्रों पर सिर्फ छह फीसद धान खरीदा जा सका, वहीं गेहूं की खरीद भी आठ फीसद ही हो सकी, वह भी बिचौलिए के माध्यम से। किसानों को औने-पौने दाम में बाजार में गेंहू, धान बेचना पड़ा। उन्होंने नए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। यह भी कहा कि महीनों से जो किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। अब तक केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर सकी हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी दावा करते हैं कि अपराध कम है, अपराध चरम पर है, इसका ताजा उदाहरण महंत नरेंद्र गिरि की मौत है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा 351 सीटें जीतेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, महामंत्री अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, वासिक खान, संजीव गुप्ता, शांती सिंह, महिमा गुप्ता, मीडिया प्रभारी वकार अहमद, मनीष पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी