बझान गांव में लगा वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम दिखा रहा आईना

सई नदी के किनारे बसे गांव में गर्मी के दिनों में तेजी के साथ जलस्तर घट जाता है। लोग पेयजल के लिए परेशान हो जाते हैं। वहीं प्रतिदिन घर का गंदा पानी व बरसात का पानी निरर्थक बह कर बर्बाद हो जाता है। इसके संचयन के लिए शासन व प्रशासन की ओर से कोई पहल न होने से गांव के सीताराम सिंह ने घर के दरवाजे पर वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण करा कर बरसात के साथ घर के पानी को संचयन करने का प्रयास किया है। वह बताते हैं कि जयपुर में रहने के दौरान वहां पानी की बहुत किल्लत होती थी। तब वहां मैने देखा कि यहां के लोग एक-एक बूंद पानी को बर्बाद होने नहीं दे रहे हैं। जल संचयन करके पानी के घटते जलस्तर को ठीक कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:17 PM (IST)
बझान गांव में लगा वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम दिखा रहा आईना
बझान गांव में लगा वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम दिखा रहा आईना

संवाद सूत्र, संडवा चंद्रिका : जल संचयन में वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लाभकारी है। इससे तेजी के साथ घट रहे जल स्तर को रोके जाने में सहायक हो रहा है। बझान में इसके निर्माण के लिए की गई अनूठी पहल आस-पास के गांव के लोगों को दिशा दे रही है।

सई नदी के किनारे बसे गांव में गर्मी के दिनों में तेजी के साथ जलस्तर घट जाता है। लोग पेयजल के लिए परेशान हो जाते हैं। वहीं प्रतिदिन घर का गंदा पानी व बरसात का पानी निरर्थक बह कर बर्बाद हो जाता है। इसके संचयन के लिए शासन व प्रशासन की ओर से कोई पहल न होने से गांव के सीताराम सिंह ने घर के दरवाजे पर वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण करा कर बरसात के साथ घर के पानी को संचयन करने का प्रयास किया है। वह बताते हैं कि जयपुर में रहने के दौरान वहां पानी की बहुत किल्लत होती थी। तब वहां मैने देखा कि यहां के लोग एक-एक बूंद पानी को बर्बाद होने नहीं दे रहे हैं। जल संचयन करके पानी के घटते जलस्तर को ठीक कर लिया। वहां के लोगों का यह कार्य मुझे प्रेरणा दे गया। घर आने पर जब यहां पानी की बर्बादी देखी तो मुझसे रहा नहीं गया। मैने जिले के सांगीपुर विकास खंड में अपने कुछ रिश्तेदारों के यहां जाकर देखा तो उन लोगों ने दरवाजे पर वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाया था। इसके निर्माण की योजना बनाई। सामग्री की खरीदारी करके इसका निर्माण कराया है। इसके निर्माण में करीब दो लाख रुपये की लागत आई है। इससे अब बरसात के साथ घर में प्रतिदिन उपयोग में आने वाले पानी को संचयन होता है। इससे अब जलस्तर ठीक रहता है।

---

पानी का दोहन खूब हो रहा है। अगर लोग इसकी बर्बादी को नहीं रोका तो आने वाले दिनों में पानी का संकट खड़ा होना तय है। उसे महसूस करते हुए मैने अपने घर पर वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाया है। बारिश के पानी का संचयन इसमें हो रहा है। जलस्तर भी दुरुस्त है।

- सीताराम सिंह, बझान

chat bot
आपका साथी