लाखों खर्च, फिर भी संसाधन बने शोपीस

प्रतापगढ़। शहर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के पुरुष अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लाखो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM (IST)
लाखों खर्च, फिर भी संसाधन बने शोपीस
लाखों खर्च, फिर भी संसाधन बने शोपीस

प्रतापगढ़। शहर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के पुरुष अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च करके लगाए गए संसाधन बेकार हो गए हैं। जरूरी उपकरण बेकार पड़े हैं। उन पर धूल जमी है।

मरीजों की सुविधा के लिए पर्चा काउंटर के सामने बरामदे में टीवी लगाया गया था। इसे महीनों से किसी ने चालू हालत में नहीं देखा। यह बंद पड़ा है। जबकि इसकी मरम्मत के नाम पर पैसे खर्च हो चुके हैं। इसके साथ ही एनाउंस करने व लोगों को कोरोना जैसे संक्रमण से बचने को जागरूकता संदेश देने को लगाया गया साउंड सिस्टम मौन हो गया है। इसे तत्कालीन सीएमएस डा. पीपी पांडेय ने लगवाया था। इस पर हमेशा जागरूकता के गीत बजते रहते थे। लोगों को कोरोना काल में संभलकर रहने को कहा जा रहा था। पर्चा काउंटर के पास बनी हेल्प डेस्क में अक्सर ही ताला लटकता रहता है। कई बेड व स्ट्रेचर भी टूटे पड़े हैं। इससे जहां मरीजों को असुविधा हो रही है, वहीं अस्पताल पर नजर पड़ने पर अफसोस भी होता है। इस बारे में सीएमएस डा. सुरेश सिंह का कहना है कि मेडिकल कालेज का वर्क चल रहा है। जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने नंदी का फूंका पुतला : राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंत्री नंदी का पुतला फूंका।कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा राजा भैया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष विनय सिंह और महामंत्री राजेश खंडेलवाल की अगुवाई में कार्यकर्ता सदर मोड़ चौराहे पर इकट्ठा हुए और मंत्री नंदी का पुतला फूंककर अपने आक्रोश का इजहार किया। इस दौरान मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर विवेक त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी, योगेश त्रिपाठी मुन्ना, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, अजय अग्रवाल, अमित सिंह, डब्लू मिश्रा आदि मौजूद रहे। जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने नंदी का फूंका पुतला : राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंत्री नंदी का पुतला फूंका।कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा राजा भैया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष विनय सिंह और महामंत्री राजेश खंडेलवाल की अगुवाई में कार्यकर्ता सदर मोड़ चौराहे पर इकट्ठा हुए और मंत्री नंदी का पुतला फूंककर अपने आक्रोश का इजहार किया। इस दौरान मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर विवेक त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी, योगेश त्रिपाठी मुन्ना, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, अजय अग्रवाल, अमित सिंह, डब्लू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी