संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

मानधाता। थाना मानधाता क्षेत्र के भरतापुर गांव में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM (IST)
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

मानधाता। थाना मानधाता क्षेत्र के भरतापुर गांव में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके के लोगों ने दहेज की मांग पूरी ना करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

अंतू थाना क्षेत्र के खेड़िया गांव निवासी मेवालाल सरोज ने अपनी बेटी पूनम (20) की शादी करीब दो साल पहले राहुल सरोज निवासी भरतापुर थाना मानधाता से की थी। पूनम का पति से आए दिन विवाद होता था। राहुल के अनुसार मंगलवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका पत्नी से विवाद शुरू हो गया। इस पर वह घर से थोड़ी दूर पर स्थित पीपल के पेड़ के पास गया और वहीं पेड़ के नीचे सो गया।

सुबह उठने के बाद वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी पूनम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से आवाज ना आने पर राहुल ने दरवाजे तोड़ा तो देखा कि पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने फौरन घर वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राहुल घर पर रहकर खेती करता है। उसकी डेढ़ माह की बेटी थी, जिसकी हफ्ते भर पहले मौत गई थी। इसके बाद से पूनम मानसिक रूप से परेशान रहती थी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पूनम की दादी रामकली ने हत्या करके शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। शादी के आठ माह बाद बाइक खरीदकर दी थी। इसके कुछ दिनों बाद सोने की चेन की मांग करने लगे। कोई न कोई बहाना बनाकर ससुराल के लोग पूनम को परेशान कर रहे थे। आखिर में उसे मार ही डाला। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी