संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

सगरा सुंदरपुर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गुनई शुकुल का पुरवा गांव में संदिग्ध दशा में घर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 09:59 PM (IST)
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

सगरा सुंदरपुर : लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गुनई शुकुल का पुरवा गांव में संदिग्ध दशा में घर में विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी सुंदरलाल तिवारी की बेटी प्रिया (27) का विवाह विनय शुक्ल पुत्र राजभर शुक्ल निवासी गुनई शुकुल का पुरवा निवासी लालगंज से वर्ष 2012 में हुआ था। प्रिया ससुराल में बेटी व ससुरालीजनों के साथ रह रही थी। इस बीच शुक्रवार को दोपहर घर के अंदर संदिग्ध दशा में प्रिया की मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी पर प्रिया के ताऊ श्याम तिवारी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी भतीजी को सास व ननद प्रताड़ित करती थीं। यह बात प्रिया पति से फोन पर बताती थी, लेकिन वह बात को टाल देता था। प्रिया ने तीन सितंबर को फोन करके सगी व चचेरी बहन से खुद की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई थी। इसके थोड़ी देर बाद एक अज्ञात फोन नंबर से किसी ने फोन करके बताया कि प्रिया की मौत हो गई है। कमौरा चौकी इंचार्ज दीनदयाल कश्यप का कहना है कि ससुराल के लोग बीमारी से मौत होने की बात कर रहे है। तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। बोरियों में मिला करीब साढ़े सात क्विंटल मांस: आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मंगरूगंज बाजार के पास दाउदपुर-अमरगढ़ मार्ग के बगल शनिवार को सुबह झाड़ियों में 11 बोरी मांस पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मांस से भरी बोरियों को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने बोरियों में भरा मांस पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। फौरन देवसरा एसओ नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बोरियों को खोला गया तो उसमें जानवर का मांस भरा था। एसओ की सूचना पर आसपुर देवसरा के पशु चिकित्साधिकारी चंद्रसेन गुप्ता मौके पर पहुंचे और मांस का सैंपल लिया। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 बोरियों में करीब साढ़े सात कुंतल मांस पड़ा मिला था। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी चंद्रसेन गुप्ता ने बताया कि मांस का सैंपल लिया गया है। उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब मथुरा भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मांस किस जानवर का था।

chat bot
आपका साथी