कार की टक्कर से विवाहिता की मौत, पति-सास घायल

कंधई थाना क्षेत्र के मौलानी गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक सवार बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:30 PM (IST)
कार की टक्कर से विवाहिता की मौत, पति-सास घायल
कार की टक्कर से विवाहिता की मौत, पति-सास घायल

रानीगंज/विश्वनाथगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र के कछरा पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति व सास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना देने के बाद देर से मौके पर पहुंचने पर पुलिस से आक्रोशित लोगों की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा गांव निवासी राजकुमार पटेल (25) पुत्र रामदेव पत्नी रीता देवी (22) व मां शिवकुमारी (50) के साथ झाड़ फूक कराने बाइक से दुर्गागंज की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रानीगंज थाना क्षेत्र के कछरा पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक मे टक्कर मार दी, जिससे राजकुमार, उसकी पत्नी व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क से किनारे करके सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर पुलिस से लोगों से नोकझोंक हुई। फिर आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रानीगंज भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजकुमार व उसकी मां शिव कुमारी को एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया था। उधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार थाने ले गई। चालक देवसरा थाना के गौरा माफी गांव का रहने वाला है। बताते हैं कि रीता की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। रीता ने डेढ़ महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था, जो पैदा होने के बाद ही मर गया था। रीता की और कोई संतान नहीं है। पेड़ से टकारई बाइक, बेटे की मौत, पिता घायल

दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के मौलानी गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दमड़ी दुकरा गांव निवासी आद्या प्रसाद सिंह (62) के बेटे कमला सिंह के लड़के का शुक्रवार को बेल्हा देवी मंदिर पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। उसी मुंडन संस्कार में शामिल होने आद्या सिंह अपने छोटे बेटे रंजीत सिंह (24) के साथ शुक्रवार सुबह बेल्हा देवी मंदिर पर गए थे। वहां से आद्या सिंह बेटे रंजीत के साथ बाइक से दोपहर लगभग दो बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में पट्टी-चिलबिला मुख्य मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के मौलानी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे शहतूत के पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे दीवानगंज चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रंजीत की सांसें थम गई। पिता आद्या प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत की मौत से स्वजन रो-रोकर बेहाल है। एक झटके में मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। रंजीत चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह सूरत (गुजरात) में प्राइवेट नौकरी करता था। साल भर पूर्व कोरोना महामारी में लाकडाउन होने पर घर चला आया था। तब से वह घर पर ही रहता था।

chat bot
आपका साथी