संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

उदयपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर बोड़वा गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे संदिग्ध दशा में घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति सास ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:19 PM (IST)
संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

सांगीपुर : उदयपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर बोड़वा गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे संदिग्ध दशा में घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर बोड़वा गांव के अतुल कुमार सिंह की पत्नी रूबी सिंह (30) का शव संदिग्ध दशा में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पति घर पर रहकर खेती का काम करते हैं। सुलतानपुर जिले के अमिनियाकला मलहा गांव की मृतका रूबी की शादी दो साल पहले अतुल के साथ हुई थी। ससुरालीजनों क अनुसार दोपहर में अतुल अपने कमरे में गया तो वहां अपनी पत्नी रूबी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता देख अवाक रह गया। जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में घरेलू कलह के चलते विवाहिता द्वारा फंदे से लटककर जान देने की चर्चा रही। मृतका के एक छह माह की बेटी है। विवाहिता के मायके के लोगों ने दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई महेंद्र प्रताप सिंह ने पति, ससुर रवींद्र सिंह, सास गुड़िया देवी व ननद आभा सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि पति को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी