दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला, तीन पर केस

कुंडा दहेज लोभियों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। पिता की तहरीर पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:25 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला, तीन पर केस
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला, तीन पर केस

कुंडा : दहेज लोभियों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी राम बहादुर सिंह ने अपनी बेटी सृष्टि सिंह की शादी हथिगवां थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी मान्धाता सिंह पुत्र रन बहादुर सिंह के साथ की थी। वर्ष 12 फरवरी 2016 में शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक कार की मांग करना शुरू कर दिए। इसके लिए ससुरालीजन सृष्टि को आए दिन प्रताड़ित करते, कई बार सृष्टि ने प्रताड़ित किए जाने की बात अपने पिता व स्वजनों ने बताया, लेकिन वह समझा बुझाकर बेटी को शांत करा देते। तीन वर्ष पूर्व सृष्टि ने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजनों ने उसे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। सृष्टि के पिता राम बहादुर सिंह के मुताबिक बीते मंगलवार की रात करीब आठ बजे उनके पास फोन गया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने जलाकर मार डाला। इसके बाद वह बेटी के घर पहुंचे तो उसका जला हुआ शव पड़ा मिला। घर पर कोई नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ हथिगवां के मुताबिक पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मान्धाता सिंह उर्फ मनू सिंह, ससुर रन बहादुर सिंह, सास ऊषा सिंह के खिलाफ दहेज हत्या समेत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने मुदकमा दर्ज करने के बाद एक नामजद आरोपित को हिरासत में लिया है। बाकी अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी