विवाहिता और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र प्रतापगढ़/दीवानगंज अलग-अलग स्थानों पर युवक और विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:44 PM (IST)
विवाहिता और युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विवाहिता और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़/दीवानगंज : अलग-अलग स्थानों पर युवक और विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटनाएं कंधई व नगर कोतवाली क्षेत्र की हैं।

नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली माधुरी देवी (22) पत्नी राजेंद्र सरोज की शनिवार की रात करीब 10 बजे पति से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया और गुस्से में माधुरी ने कमरे में छत में लगे चुल्ले से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद राजेंद्र कमरे में गया तो पत्नी को फांसी के फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और माधुरी को उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाल रवींद्रनाथ राय, सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे और माधुरी के पति सहित घर वालों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। दूसरी घटना कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव निवासी सोनू यादव (35) पुत्र बाबूलाल नशे का आदी था। वह आए दिन परिवार में कलह मचाए रहता था। शनिवार की रात वह खाना खाकर घर के बाहर सो गया। इस बीच रविवार को सुबह छह बजे घर से सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से उसका शव लटका पाया गया। सूचना पर कंधई एसओ नीरज वालिया ने शव को उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवादित जमीन पर की गई अंत्येष्टि संसू, संडवा चंद्रिकका : धरौली गांव निवासी रामशरण का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात करीब दस बजे घर लाया गया। स्वजन रविवार को दोपहर तक रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर थे। इस बीच आरोपितों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग के साथ विवादित जमीन पर शव की अंत्येष्टि करने की जिद पर स्वजन अड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर अंतू व अमेठी जिले की संग्रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीडित परिवार को शव की अंत्येष्टि करने के लिए मनाने लगी। स्वजन पुलिस की कोई बात मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर दोनों एसओ ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद 48 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी करने व विवादित जमीन पर शव की अंत्येष्टि करने की बात कही। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे स्वजन ने विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतू के प्रभारी एसओ कमलेश पांडेय ने बताया कि उक्त जमीन रामशरण की थी। इसलिए वहां शव की अंत्येष्टि करा दी गई।

chat bot
आपका साथी