भोले नाथ को प्रसन्न करने को कर रहे हर जतन

प्रतापगढ़ भगवान शंकर को सावन में प्रसन्न करने में भक्त लगे हैं। तरह-तरह के जतन कर रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:11 PM (IST)
भोले नाथ को प्रसन्न करने को कर रहे हर  जतन
भोले नाथ को प्रसन्न करने को कर रहे हर जतन

प्रतापगढ़ : भगवान शंकर को सावन में प्रसन्न करने में भक्त लगे हैं। तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा पर रोक होने पर भक्तों ने दूसरा रास्ता निकाल लिया है। वह जल लाने जा रहे हैं, लेकिन दो-चार की संख्या में। कोई बैंड या डीजे या भीड़ लेकर नहीं चल रहे हैं। इससे पुलिस उनको नहीं रोक रही है। वह भगवान का नाम लेते हुए चले जा रहे हैं। यहां के हजारों भक्त फाफामऊ व संगम तट पर जाकर गंगा जल लाते हैं। वह सोमवार को जल चढ़ाने के लिए शनिवार को ही निकल जाते हैं। रविवार की शाम तक जल भरकर मंदिर परिसर में पहुंच जाते हैं। रात में वहीं भजन-कीर्तन करते रहते हैं और भोर में पट खुलते ही भगवान आशुतोष को अर्पित कर देते हैं। कोई दूध से पूजन कर रहा है तो कोई अपने घर के पानी से ही अपने भाव अर्पित कर रहा है। जिले के सभी बड़े शिवालयों घुइसरनाथ धाम, बेलखरनाथ धाम, हौदेश्वर नाथ धाम, भयहरण नाथ धाम समेत मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। दीवानगंज प्रतिनिधि ने बताया कि बाबा बेलखर नाथ धाम पर लोगों ने दर्शन किया। आस्था में मगन होकर जयकारे लगाते रहे। भगवान भोलेनाथ का कपाट खुलते ही आस्था की लहर दिखी। स्थानीय सेवा समिति के शीतला प्रसाद मदन सिंह, रमानाथ सिंह,नारेंद्र प्रसाद ओझा, राजमणि त्रिपाठी, अजीत ओझा, बाके सिंह,अरुण सिंह,राम शिरोमणि विश्वकर्मा,राम कुमार ओझा,मोनू तिवारी, मुरलीधर लोगों को लाइन से आकर दर्शन को कहते रहे।--

- बाबा धाम में जयकारों की गूंज

फोटो 30 पीआरटी 41

संसू, घुइसरनाथ धाम : बाबा घुइसरनाथ धाम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां भक्त दूर-दूर से जलाभिषेक करने सपरिवार पहुंच रहे हैं। जगह-जगह अखंड कीर्तन व महिलाओं की परिक्रमा देखी जा रही है। बाबा की आस्था के आगे कोरोना वायरस का भय मानो गायब हो गया हो। जलाभिषेक करने के पहले कुछ श्रद्धालु महिलाएं गंगा सरोवर में स्नान कर मस्ती करते दिखे। बाबा धाम में सावन के महीने में पंडे पुजारियों को दान देने वाले भक्त सपरिवार आटा का सीधा व दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। मंदिर का कपाट खुलते ही सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालु अकेले व परिवार के साथ बाबा धाम पहुंचे और जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। महंत मयंक भाल गिरि का कहना है जागरूकता के साथ भक्तों को जलाभिषेक कराया जा रहा है। कुंडा व गोतनी प्रतिनिधि ने बताया कि हौदेश्वर नाथ धाम में शुक्रवार को भी भारी भीड़ पहुंची। गंगा में स्नान करने का साहस सब नहीं जुटा पाए। इन दिनों गंगा में पानी बढ़ गया है।

कटरागुलाब सिंह प्रतिनिधि ने बताया कि बकुलाही नदी के किनारे भयहरणनाथ धाम में सावन में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भोर से ही दर्शन करने लगते हैं। लोगों को कोरोना के खतरों से भी सजग किया जा रहा है। पुजारी भोला नाथ तिवारी कहते हैं कि भगवान भयहरण नाथ का दर्शन शक्ति प्रदायक भी है।

chat bot
आपका साथी