शिकायतों का अंबार, केवल 15 का निस्तारण

लालगंज सर्किल के थाना क्षेत्रों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। लालगंज में को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:01 PM (IST)
शिकायतों का अंबार, केवल 15 का निस्तारण
शिकायतों का अंबार, केवल 15 का निस्तारण

लालगंज : सर्किल के थाना क्षेत्रों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। लालगंज में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने समस्याओं पर सुनवाई की। यहां पर कुल 44 शिकायतें आईं। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण हुआ।

सांगीपुर प्रतिनिधि के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र में एसडीएम राहुल यादव ने समस्याओं पर सुनवाई किया। यहां पांच शिकायतें आईं। मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण हो सका। सांगीपुर थाने में तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 12 शिकायतों शिकायतें आईं। आठ शिकायतों का निस्तारण हुआ।

---

निस्तारण से शिकायतर्कताओं ने ली राहत

फोटो : 24 पीआरटी 53

संसू, पट्टी : स्थानीय कोतवाली में समाधान दिवस एसडीएम डीपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यहां पर 25 शिकायतें आईं। चार का निस्तारण किया गया। इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, कोतवाल गणेश सिंह आदि मौजूद रहे। निस्तारण से शिकायतर्कताओं ने राहत की सांस ली।

ढकवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार आसपुर देवसरा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें शिकायतें आईं। इस मौके पर एसओ नरेंद्र कुमार सिंह , सैफाबाद चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

-----

राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों ने निपटाया विवाद

फोटो-24 पीआरटी 47

संसू, कुंडा : समाधान दिवस पर शनिवार को एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा हथिगवां थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने थाना दिवस में आने वाले शिकायकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान छह शिकायतें आईं। इसमें से दो शिकायतों का राजस्व कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर निपटारा कराया। इस मौके पर एसओ डीएन यादव, एसआई शेषनाथ सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कोविड-19 का पालन किया गया।

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी के समक्ष महेशगंज थाने में तीन शिकायती पत्र आए। इसमें से एक भी शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर भेजा।

chat bot
आपका साथी