अनुज भरत के गले मिले प्रभु राम, अवध में उल्लास

गड़वारा दशहरे पर आयोजित भरत मिलाप पर गड़वारा बाजार बिजली की आकर्षक सजावट और चकाच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:25 PM (IST)
अनुज भरत के गले मिले प्रभु राम, अवध में उल्लास
अनुज भरत के गले मिले प्रभु राम, अवध में उल्लास

गड़वारा: दशहरे पर आयोजित भरत मिलाप पर गड़वारा बाजार बिजली की आकर्षक सजावट और चकाचौंध रोशनी से नहा उठा। लोग रात भर झांकियों का आनंद लेते रहे। शनिवार की भोर में प्रभु श्री राम भाई भरत के गले मिले। कोना-कोना जयकारों से गूंज उठा।

भरत मिलाप को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता महीनों से तैयारियों में लगे हुए थे। पूरी बाजार को आकर्षक लाइटों और झालरों से सजा दिया गया था। बिजली के खंभों और बांस बल्लियों पर लगे लाइट से पूरी बाजार जगमगा रहा था। क्षेत्र के लोग शाम ढलते ही भरत मिलाप का आनंद लेने के लिए बाजार पहुंच गए थे। सदर विधायक राजकुमार पाल द्वारा भगवान श्री राम की आरती करने के बाद कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। रामदल की झांकी मेला ग्राउंड से निकाला गया तो भरत दाल की झांकी राजापुर मार्ग की तरफ से और हनुमान दाल पुलिस चौकी छोर से निकाला गया। झांकियों पर डीजे की धुन पर कलाकारों द्वारा की जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। लोग रात भर झांकियों के पीछे दौड़ते रहे। झांकियों को रोककर जगह जगह पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया और भगवान की आरती उतारी गई। इस दौरान पहुंचे कांग्रेस के नेता नीरज तिवारी तथा सपा के अश्वनी सोनी आदि ने भी गड़वारा बाजार पहुंचकर भगवान की आरती उतारी। सुरक्षा का जिम्मा गड़वारा चौकी इंचार्ज शुभनाथ साहनी हमराही सिपाहियों के साथ स्वयं संभाले हुए थे। शनिवार की भोर में सब्जी मंडी स्थित मंच पर जैसे ही भगवान राम भाई भरत के गले मिले पूरा बाजार जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। वह जुटे लोग भाव विह्वल हो पुष्प वर्षा करने लगे। भरत मिलाप सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सुधीर मोदी विपिन बाबा, विवेक वैश्य, अभिषेक मोनू पांडेय, बद्री सोनकर सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी