शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे कर्पूरी ठाकुर : सपा

मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का 97वीं जन्मतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि शोषित समाज के रहे कर्पूरी ठाकुर हमेशा शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे में उनकी जन्मतिथि पर सपा कार्यकर्ता समाजवाद की स्थापना के लिए ²ढ़ संकल्पित हो।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:43 PM (IST)
शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे कर्पूरी ठाकुर : सपा
शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे कर्पूरी ठाकुर : सपा

प्रतापगढ़ : मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का 97वीं जन्मतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि शोषित समाज के रहे कर्पूरी ठाकुर हमेशा शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे में उनकी जन्मतिथि पर सपा कार्यकर्ता समाजवाद की स्थापना के लिए ²ढ़ संकल्पित हो।

जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में समाजवाद की अलख को जगाए रखने के लिए मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव की सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता गुलफाम खान ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, रमेश यादव, वासिक खान, सुषमा पाल, गीता यादव, राजू यादव, नरेंद्र पाल, अमीरूल हक, राजकुमार यादव, संजय सिंह, मुन्ना सिंह यादव, पवन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष पाल आदि मौजूद रहे। कर्पूरी ठाकुर की जन्म तिथि पर प्रतिभाओं का सम्मान

प्रतापगढ़ : ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एसोसिएशन व अपना दल एस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्म तिथि रविवार को मनाई। तुलसी सदन हादी हाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रतिभाओं का सम्मान किया। विधायक सदर राजकुमार पाल मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र नाथ शर्मा, मंडल सचिव संजय शर्मा आदि ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता ने रीना, सूरज शर्मा, साहिल शर्मा, स्मृति शर्मा, सतीश कुमार, श्वेता आदि को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद शर्मा ने सभी का स्वागत किया। उधर, पूजा मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में अपना दल एस के विधायक सदर राजकुमार पाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जीवन से समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच दिनेश शुक्ला ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल व विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा, राजकुमार पटेल, सुनील सिंह, विपिन सिंह, सुनीता सिंह, राजेंद्र मौर्य, आदि मौजूद रहे। संचालन बीएल पटेल ने किया।

chat bot
आपका साथी