जेल की सुरक्षा होगी पुख्ता, लगेंगे 30 और सीसीटीवी कैमरे

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। इसके लिए जेल में 30 सीसीटीवी कैमरे और लगेंगे। अभी यहां 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यहां की जेल भी काफी संवेदनशील मानी जाती है। वर्ष 2003 और 2010 में इस जेल में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बंद रहे हैं। इसके अलावा बाहुबली विधायक उदयभान सिंह डाक्टर उनके साले संजय सिंह छोटा राजन का गुर्गा खान मुबारक भी यहां बंद था। यही नहीं इस जेल में शातिर बदमाश हब्बू सरोज भी कुछ दिनों पहले साथियों के साथ बंद था। यहां अक्सर माफिया शराब माफिया शातिर बदमाश बंद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन हमेशा सतर्क रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:57 PM (IST)
जेल की सुरक्षा होगी पुख्ता, लगेंगे 30 और सीसीटीवी कैमरे
जेल की सुरक्षा होगी पुख्ता, लगेंगे 30 और सीसीटीवी कैमरे

संसू, प्रतापगढ़ : जेल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। इसके लिए जेल में 30 सीसीटीवी कैमरे और लगेंगे। अभी यहां 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यहां की जेल भी काफी संवेदनशील मानी जाती है। वर्ष 2003 और 2010 में इस जेल में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बंद रहे हैं। इसके अलावा बाहुबली विधायक उदयभान सिंह डाक्टर, उनके साले संजय सिंह, छोटा राजन का गुर्गा खान मुबारक भी यहां बंद था। यही नहीं, इस जेल में शातिर बदमाश हब्बू सरोज भी कुछ दिनों पहले साथियों के साथ बंद था। यहां अक्सर माफिया, शराब माफिया, शातिर बदमाश बंद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन हमेशा सतर्क रहता है।

कुछ दिनों पहले चित्रकूट जेल में एक बंदी ने मुख्तार अंसारी के दो गुर्गों को गोलियों से भून दिया था। बाद में पुलिस ने उसे भी मार गिराया था। इस घटना के बाद से प्रदेश सरकार संवेदनशील जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर है। शासन ने डीआइजी स्तर के अधिकारियों को भेजकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तलब की है। इसी के तहत प्रयागराज के डीआइजी जेल संजीव त्रिपाठी आठ जून को जेल आए थे। उन्होंने जेल के अंदर पूरे परिसर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह पाया कि बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभी 30 और सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाना जरूरी है। इसके अलावा कुछ और संसाधनों की जरूरत है। इस तरह शासन से बजट उपलब्ध ही जेल में 30 सीसीटीवी कैमरे और लगा दिए जाएंगे।

----

--जेल की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कुछ और व्यवस्था की जा रही है। 30 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाहर बनी नई दीवार पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे-

आरपी चौधरी, जेलर

chat bot
आपका साथी