धन्नी के नीचे दबने से मासूम बच्ची की मौत, बहन घायल

लालगंज कोतवाली लालगंज क्षेत्र के कोहारचका गांव में गुरुवार की देर रात जर्जर कच्चे मकान क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:18 PM (IST)
धन्नी के नीचे दबने से मासूम बच्ची की मौत, बहन घायल
धन्नी के नीचे दबने से मासूम बच्ची की मौत, बहन घायल

लालगंज : कोतवाली लालगंज क्षेत्र के कोहारचका गांव में गुरुवार की देर रात जर्जर कच्चे मकान की धन्नी टूटने से उसकी चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं एक साल की उसकी छोटी बहन घायल हो गई। घटना से स्वजनों में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को स्वजनों ने शव को दफना दिया। कोहरचका गांव निवासी रवि सिंह घर पर रहकर खेतीबारी करते हैं। गुरूवार की रात रवि की दोनों बेटियां यशी (4) व यांशी (1) जर्जर खपरैल के कच्चे मकान के कमरे में सो रही थीं। रवि अपनी पत्नी मधु के साथ पड़ोसी हिम्मत सिंह के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे मकान के छत की धन्नी टूटकर दोनों मासूमों पर गिरी, जिसके चपेट में आने से यशी की मौत हो गई, जबकि यांशी घायल हो गई। इस बीच किसी ग्रामीण ने रवि को घर का खपरैल गिरने की सूचना दी। आनन फानन में रवि पत्नी के साथ भागकर घर पहुंचे। इसी बीच बर्थडे पार्टी में मौजूद तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बेटियों के ऊपर टूटकर गिरी धन्नी को देखकर रवि व उसकी पत्नी चीखने लगी। ग्रामीणों ने धन्नी व मलबे में दबी दोनों मासूम बच्चियों को किसी तरह बाहर निकाला। आनन-फानन में स्वजन उन्हें मेडिकल कालेज के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने यशी को मृत घोषित कर दिया। वही यांशी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इधर, बेटी की मौत की जानकारी होते ही रवि की पत्नी मधु सहित परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा शुक्रवार को मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को स्वजनों ने मासूम बच्ची के शव को दफना दिया।

chat bot
आपका साथी