दीवार गिरने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

कंधई थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव में दीवार गिरने से घायल किसान की बुधवार देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। गांव निवासी रणजीत पाल सिंह(57) बुधवार सायं लगभग चार बजे वह चारा मशीन में जानवरों के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान छप्पर के बगल खड़ी जर्जर घर की कच्ची दीवार सीलन के कारण भरभरा कर रणजीत पाल के ऊपर गिर गई। उसके मलबे में दब कर रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 05:33 PM (IST)
दीवार गिरने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
दीवार गिरने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

संसू,दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव में दीवार गिरने से घायल किसान की बुधवार देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। गांव निवासी रणजीत पाल सिंह(57) बुधवार सायं लगभग चार बजे वह चारा मशीन में जानवरों के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान छप्पर के बगल खड़ी जर्जर घर की कच्ची दीवार सीलन के कारण भरभरा कर रणजीत पाल के ऊपर गिर गई। उसके मलबे में दब कर रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बाबाबेलखर नाथ धाम ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान देर रात रणजीत की सांसें थम गईं। ै।

chat bot
आपका साथी