भारतीय संविधान विश्व में सर्वोच्च विधान

जिले में संविधान दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कचहरी में कई कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पांडेय ने जनपद न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि भारत संविधान विश्व का सर्वोच्च विधान है यह नियमों के साथ-साथ मानवीय संवेदना को भी अपने आप में समेटे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:29 PM (IST)
भारतीय संविधान विश्व में सर्वोच्च विधान
भारतीय संविधान विश्व में सर्वोच्च विधान

जासं, प्रतापगढ़ : जिले में संविधान दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कचहरी में कई कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पांडेय ने जनपद न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि भारत संविधान विश्व का सर्वोच्च विधान है, यह नियमों के साथ-साथ मानवीय संवेदना को भी अपने आप में समेटे है। आज आवश्यकता है संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन एवं संरक्षण करते हुए विकास के नए प्रतिमान पर व्यक्ति के आगे बढ़ने की। उन्होने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया था। संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एलईडी वैन के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर राष्ट्रपति के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

संसू, प्रतापगढ़ : संविधान दिवस पर एससीवीसी माइनार्टी बार एसोसिएशन की कचहरी में आयोजित गोष्ठी में जुटे अधिवक्ताओं ने डा.आंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल मौर्य व संचालन आरएन यादव ने किया। इस मौके पर हरिश्याम मौर्य, ओंकारनाथ, रामेंद्र कुमार, रफीउल्ला, सुशील पाल, राजेश तिवारी, सुरेश द्विवेदी मौजूद रहे। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय लपकन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कमलेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने मतदान देने का सबसे बड़ा अधिकार संविधान में दिया। इस मौके पर मेवालाल पाल, केके सिंह, राम सजीवन यादव, महेंद्र सरोज, मूलचंद्र मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

संसू, प्रतापगढ़ : संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के अलावा सभी थानों में पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दोपहर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई और उनसे यह संकल्प लिया कि वे अपनी ड्यूटी को सत्य निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। सभी धर्मों के लोगों के साथ किया जाता है समान व्यवहार

संसू, प्रतापगढ़ : अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत के संविधान में मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्य व संवैधानिक उपचारों का अधिकार प्राप्त है। इससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति आसानी से न्याय प्राप्त कर सकता है।भारत का संविधान दुनिया का एक ऐसा संविधान है जो सभी धर्मों व वर्ग के लोगों के साथ बिना भेदभाव के समानता का अधिकार प्रदान करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन शुक्ला ने भारत के संविधान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व डीजीसी सचींद्र प्रताप सिंह, परिषद के जिलाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, अनिल दुबे, पारिजात मिश्रा, शिवेश शुक्ला,प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी