बढ़ा दायरा, अधिक होगा धान का उत्पादन

जिले में इस बार धान की खेती का दायरा बढ़ा दिया गया है। इससे उत्पादन भी अधिक होगा। इस साल धान की फसल 961 हेक्टेयर अधिक एरिया में लगाई जाएगी। इसी प्रकार बाजरा ज्वार मक्का उर्द मूंग अरहर मूंगफली व तिल की खेती भी गत वर्ष की अपेक्षा अधिक एरिया में की जाएगी। इसी प्रकार बाजरा की खेत गत वर्ष 117

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:08 PM (IST)
बढ़ा दायरा, अधिक होगा धान का उत्पादन
बढ़ा दायरा, अधिक होगा धान का उत्पादन

संवादसूत्र, प्रतापगढ़ : जिले में इस बार धान की खेती का दायरा बढ़ा दिया गया है। इससे उत्पादन भी अधिक होगा। इस साल धान की फसल 961 हेक्टेयर अधिक एरिया में लगाई जाएगी। इसी प्रकार बाजरा, ज्वार, मक्का, उर्द, मूंग, अरहर, मूंगफली व तिल की खेती भी गत वर्ष की अपेक्षा अधिक एरिया में की जाएगी। इसी प्रकार बाजरा की खेत गत वर्ष 11788 हेक्टेयर में की गई थी, इस साल यह 12471 हेक्टेयर में की जाएगी। ज्वार की खेती गत वर्ष 3195 हेक्टेयर में हुई थी, इस साल 3887 हेक्टेयर में की जाएगी। उर्द की खेती गत वर्ष 3735 हेक्टेयर में हुई थी, इस साल 5243 हेक्टेयर में होगी। मूंग की खेती गत वर्ष 173 हेक्टेयर में हुई थी, इस साल 175 हेक्टेयर में होगी। अरहर गत वर्ष 7434 हेक्टेयर में हुई थी, इस साल 8941 हेक्टेयर में होगी। तिल की खेती गत वर्ष 536 हेक्टेयर में हुई थी, इस साल 686 हेक्टेयर में होगी।

कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष 97504 हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई थी और उत्पादन 256.046 मीट्रिकटन हुआ था। इस बार धान की खेती 98465 हेक्टेयर में की जाएगी और उत्पादन किा लक्ष्य 265.30 मीट्रिक टन रखा गया है।

-------

धान की कई किस्मों के बीज उपलब्ध

जिले में धान का 658 कुंतल धान का बीज कृषि गोदामों में उपलब्ध है। इसमें सुआट धान पतला 36.10 रुपये प्रतिकिग्रा तथा एनडीआर मोटा धान 35.80 रुपये प्रतिकिग्रा की दर से किसानों को दिया जा रहा है। उपकृषि निदेशक डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि धान के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

---------

इनसेट--

इस साल धान, बाजरा, ज्वार, मक्का, मूंगफली, मूंग आदि की खेती का दायरा बढ़ा दिया गया है। इससे उत्पादन भी अधिक होगा।

-अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी

chat bot
आपका साथी