दिनदहाड़े सब्जी के आढ़ती के बेटे को मारी गोली, रेफर

शहर के बेगम वार्ड चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े सब्जी के आढ़ती के बेटे को गोली मार दी। फौरन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद फौरन सीओ सिटी ने फोर्स के साथ आरोपित के घर दबिश दी लेकिन वह परिवार सहित फरार हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 10:29 PM (IST)
दिनदहाड़े सब्जी के आढ़ती के बेटे को मारी गोली, रेफर
दिनदहाड़े सब्जी के आढ़ती के बेटे को मारी गोली, रेफर

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : शहर के बेगम वार्ड चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े सब्जी के आढ़ती के बेटे को गोली मार दी। फौरन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद फौरन सीओ सिटी ने फोर्स के साथ आरोपित के घर दबिश दी, लेकिन वह परिवार सहित फरार हो गया था।

शहर के अजीतनगर निवासी मोहम्मद अलीम की सब्जी की आढ़त महुली मंडी में है। वह बेटे मोहम्मद अरशद (31) के साथ शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे महुली मंडी से घर आ रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक से थे। वह घर के नजदीक बेगम वार्ड चौराहे पहुंचे थे। आरोप है कि तभी वहां खड़े अमजद पुत्र सत्तार निवासी बेगमवार्ड ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। दाहिनी तरफ कंधे में गोली लगते ही अरशद गिर पड़ा। गोली चलते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

इतने में अलीम के शोर मचाने पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और फौरन उसे जिला अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ अस्पताल में इकट्ठा हो गई। कोतवाल रवींद्र राय, सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। इस बीच प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अरशद को एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। अरशद के पिता अलीम का कहना था कि हमलावर अमजद दो लोगों के साथ चौराहे पर पहले से खड़ा था। वहां पहुंचते ही उसने उनके बेटे को गोली मार दी।

इसके बाद सीओ सिटी ने फोर्स के साथ आरोपित के घर दबिश दी, लेकिन आरोपित परिवार सहित घर से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया।

---

सुबह से तमंचा खोंसकर घूम रहा था आरोपित

मोहल्ले के लोगों का कहना था कि हमलावर नशे की गोली खाने का आदी है। वह सुबह से ही तमंचा पैंट में खोंसकर चल रहा था। उसका पिता अब्दुल सत्तार हिस्ट्रीशीटर है। इस समय उसकी उम्र करीब 70 साल है। मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज विवेक मिश्र ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि करीब पांच साल पहले अरशद ने अमजद की पिटाई की थी, जिससे उसका हाथ टूट गया था। तभी से दोनों में रंजिश चली आ रही है।

--

तीन साल पहले भी मारी थी गोली

अरशद के छोटे भाई अल्लन का कहना था कि उसके व्यवसाय को देखकर अमजद ईष्र्या रखता है। इसी द्वेष में उसने तीन साल पहले भी उसके बड़े भाई अरशद को गोली मारी थी। तब गोली पैर में लगी थी।

chat bot
आपका साथी