घर से निकलें तो जरा संभलकर..

प्रतापगढ़ । नगर पालिका क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक वार्ड हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:28 PM (IST)
घर से निकलें तो जरा संभलकर..
घर से निकलें तो जरा संभलकर..

प्रतापगढ़ । नगर पालिका क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक वार्ड हैं। वार्ड के कई स्थानों पर खुले नाले को अभी तक कवर्ड नहीं किया गया। लोग जान जोखिम में डालकर खुले नाले से होकर गुजर रहे हैं। नगर पालिका की लापरवाही किसी दिन भारी पड़ सकती है। कई छिटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।

शहर में 25 वार्ड है। इसमें करनपुर सिविल लाइन, मीराभवन, दहिलामऊ दक्षिणी, सहोदरपुर पूर्वी, दहिलामऊ उत्तरी, सहोदरपुर पश्चिमी, महुली, अस्पताल वार्ड, तहसील वार्ड, मकंद्रूगंज, विवेक नगर, बलीपुर, बेगम वार्ड सहित अन्य वार्ड है। वार्ड में कई जगहों पर करीब एक मीटर चौड़ा नाला बनाया गया। इसमें बाबागंज से श्याम बिहारी गली मोड़ तक व रोडवेज बस स्टेशन रोड के अलावा अन्य कई जगहों पर नाले बनाए गए हैं। अभी भी कई जगहों पर नाले को कवर्ड नहीं किया गया। ढक्कन न लगाने से वार्ड के लोग खुले नाले से होकर गुजरने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर नाले की सफाई के दौरान ढक्कन को निकालकर बगल रख दिया गया। उसे अभी तक नाले पर नहीं रखा गया। खुले नाले को कवर्ड करने लिए नागरिक पालिका प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ईओ नगर पालिका मुदित सिंह ने बताया कि जल्द ही नाले को कवर्ड किया जाएगा। महिला को पीटा

संसू, पट्टी : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोदल पट्टी गांव में रिश्तेदार के यहां से लौट रही उर्मिला देवी को रास्ते में रोककर गांव के कुछ लोगों ने मारा पीटा। उसके जेवरात छीन लिए। पीड़िता ने आसपुर देवसरा थाने में घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी