सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

सावन के सोमवार पर पूरे जिले में शिवालय भक्तों से भरे रहे। भोर से जलाभिषेक की धूम मची तो रात तक जयकारे लगते रहे। शहर के बेल्हा देवी धाम के शिव मंदिर में भी सैकड़ों लोग दर्शन को पहुंचे। अंचल के प्रमुख मंदिरों व अन्य शिवालयों में भी आस्था की बयार बही। सावन के महीने में सोमवार का खास महत्व होने से भीड़ दो गुनी हो गई थी। भगवान शिव को जल व बेल पत्र अर्पित करने को श्रद्धालु कीर्तन करते आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:44 PM (IST)
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

जासं, प्रतापगढ़ : सावन के सोमवार पर पूरे जिले में शिवालय भक्तों से भरे रहे। भोर से जलाभिषेक की धूम मची तो रात तक जयकारे लगते रहे। शहर के बेल्हा देवी धाम के शिव मंदिर में भी सैकड़ों लोग दर्शन को पहुंचे। अंचल के प्रमुख मंदिरों व अन्य शिवालयों में भी आस्था की बयार बही। सावन के महीने में सोमवार का खास महत्व होने से भीड़ दो गुनी हो गई थी। भगवान शिव को जल व बेल पत्र अर्पित करने को श्रद्धालु कीर्तन करते आए।

आचार्य आलोक मिश्र बताते हैं कि शिव जी ऐसे देवों के देव हैं जो साधारण पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार को पूजन व व्रत के करने से दुख, गरीबी, शोक, क्लेश, चिता दूर होती है। शत्रु कमजोर होता है। परिवार सुखी होता है। रुके कार्य बन जाते हैं। विवाह आदि में आने वाली बाधा दूर होती है। कृपा पाने के लिए पूरा सावन खास होता है। इस महीने में शिव धरती पर वास करते हैं। बकुलाही के किनारे शिव की आराधना

जासं, प्रतापगढ़ : जिले के भयहरणनाथ धाम में भी सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिव भक्तों द्वारा सुबह से ही जलाभिषेक हुआ। मुख्य मंदिर सहित सभी मंदिरों के पुजारियों ने भोर चार बजे से पूजन करने को पट खोल दिए थे। धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि थानाध्यक्ष जेठवारा रवींद्र त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज राज्याभिषेक मिश्र द्वारा आवश्यक पुलिस बल व महिला पुलिस के साथ सभी व्यवस्थाओं पर निगाह रखी जा रही है। कार्यालय प्रभारी कमलेश मिश्र ने कंट्रोल रूम व कार्यालय सहायक दुखी राम ने प्रशासनिक कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी निभाई। स्वच्छता प्रभारी नीरज मिश्र ने सफाई पर जोर दिया। पुजारी भोला नाथ तिवारी, पुजारी राम सुंदर पटेल, हीरा लाल व मेला उप समिति से प्रदीप सिंह धोनू आदि ने भी व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। इस मौके पर धाम में सर्व समाज के कल्याण के लिए रुद्राभिषेक भी किया गया। विद्वत परिषद द्वारा क्षेत्रीय विद्वान आचार्यो के द्वारा कोरोना के निवारणार्थ शिव यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसमें धाम के महासचिव समाज शेखर सहित कई पदाधिकारियों ने सहभागिता की। ब्रह्मदेव समाज मानधाता इकाई के पदाधिकारी भी रहे। संगोष्ठी भी हुई। इसमें राज कुमार शुक्ल, आचार्य मयंक शुक्ल, पं. श्रवण शास्त्री, पं. अशोक मिश्र, पं. अभिनव शास्त्री व आचार्य अंजनी दुबे द्वारा कर्मकांड का विधिवत संचालन किया गया। इसी प्रकार राजापुर अठेहा में समाजसेवी गिरधर सिंह ने रुद्राभिषेक करके सबके कल्याण की भगवान से प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी