आठ साल से उपेक्षित युवक मंगल दल की सरकार ने ली सुधि

आठ साल से उपेक्षित रहे युवक मंगल दल की सुधि सरकार ने ली है। ग्रामीण अंचल के युवाओं को मुख्यमंत्री ने तोहफा दिया। उन्हें खेल सामग्री दी गई। ग्रामीण अंचल के युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक गांवों में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल का गठन किया गया था। युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती रहीं। इसके साथ ही इन दलों के पदाधिकारियों को गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:12 PM (IST)
आठ साल से उपेक्षित युवक मंगल दल की सरकार ने ली सुधि
आठ साल से उपेक्षित युवक मंगल दल की सरकार ने ली सुधि

संसू, प्रतापगढ़ : आठ साल से उपेक्षित रहे युवक मंगल दल की सुधि सरकार ने ली है। ग्रामीण अंचल के युवाओं को मुख्यमंत्री ने तोहफा दिया। उन्हें खेल सामग्री दी गई। ग्रामीण अंचल के युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक गांवों में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल का गठन किया गया था। युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती रहीं। इसके साथ ही इन दलों के पदाधिकारियों को गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

प्रदेश सरकार वर्ष 2012 तक प्रत्येक युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को खेल सामग्री खरीदने के लिए हर साल दो-दो हजार रुपये देती थी। इसके बाद से प्रदेश सरकार युवक मंगल दल व महिला दल को भूल गई। करीब आठ साल तक युवक व महिला मंगल दल को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। इसी कारण से युवक व महिला मंगल दल निष्क्रिय होते चले गए। अब सक्रिय युवक मंगल दल की संख्या 480 और महिला मंगल दल की संख्या 414 है। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवक मंगल दलों को खेल सामग्री प्रदान कराने के लिए युवा कल्याण मंत्रालय को बजट उपलब्ध कराया। इसके तहत प्रत्येक युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को चार फुटबाल, चार वॉलीबाल, दो नेट, एक एयर पंप दिया गया। पहले चरण में 560 क्लबों के लिए यह खेल सामग्री जिला युवा कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराई गई। इसमें 271 युवक मंगल दल व 289 महिला मंगल दल को पहले चरण में खेल सामग्री दे दी गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को युवक मंगल दल व महिला मंगल दल की अध्यक्ष को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन खेल सामग्री प्रदान की।

chat bot
आपका साथी