सैनिकों के बलिदान पर भी भेदभाव कर रही सरकार : प्रमोद

संसू दीवानगंज क्षेत्र के सराय नानकार निवासी सेना के जवान चंद्रलोक तिवारी को श्रद्धांजलि देने क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:15 PM (IST)
सैनिकों के बलिदान पर भी भेदभाव कर रही सरकार : प्रमोद
सैनिकों के बलिदान पर भी भेदभाव कर रही सरकार : प्रमोद

संसू, दीवानगंज : क्षेत्र के सराय नानकार निवासी सेना के जवान चंद्रलोक तिवारी को श्रद्धांजलि देने को पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी गुरुवार को पहुंचे। दिवंगत जवान को पुष्पांजलि अर्पित की।जवान के पिता विजय नारायण तिवारी से कहा कि अपने सेवा काल के दौरान वीरगति को प्राप्त करने वाले चंद्रलोक को सरकार को उन्हें शहीद का दर्जा देना ही पड़ेगा। सैनिक के भाई अरुण तिवारी, वरुण तिवारी व आलोक तिवारी को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि चंद्रलोक के निधन की खबर मिलते ही विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली तथा पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में शहीद सैनिक परिवार को मिलने वाली मुआवजे की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ हो और उनके गांव को समग्र ग्राम घोषित करें।सरकार का यह कैसा न्याय है कि एक जवान को पचास लाख रुपये के साथ नेताओं तथा पूरा प्रशासनिक अमला जमा रहा, जबकि चंद्रलोक तिवारी के आवास पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए प्रशासन का एक भी चेहरा नहीं आया।इस दौरान राघव मिश्र, कांग्रेस नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ला, जिलाध्यक्ष डा.लालजी त्रिपाठी, कपिल द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, नीरज तिवारी,प्रशांत देव शुक्ला, सुरेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इसके बाद उन्होंने वहीं पर प्रेस से भी बात की। कहा कि ड्यूटी करने के दौरान प्राण गंवाने वाले हर जवान को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में यह कैसा रामराज्य है, जिसने भाजपा सांसद रीता बहुगुणा का घर जलाया,आज भाजपा उसे अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।

chat bot
आपका साथी