खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द

प्रतापगढ़ : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अतरसंड में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 11:30 PM (IST)
खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द
खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द

प्रतापगढ़ : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अतरसंड में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप ¨सह ने कहा कि खेल से युवाओं में आपसी सौहार्द और प्रेम बढ़ता है। इससे हमारी राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ होती है।

उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। क्योंकि इससे आपसी तालमेल बेहतर होता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता रहे खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि प्रमोद प्रियदर्शी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर कराए जाने चाहिए। इस मौके पर शेर बहादुर सरोज, तेग बहादुर खान, राकेश यादव, विनोद सरोज, अजीत ¨सह, शिवशंकर तिवारी मौजूद रहे।

समरसता बढ़ाते हैं खेल : नेहरू युवा केंद्र द्वारा राम कृपाल मिश्र इंटर कालेज सगरा सुंदरपुर में खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि लालगंज एसडीएम दिनेश मिश्र ने कहा कि खेल से समरसता बढ़ती है। शारीरिक क्षमता का विकास होता है। सामाजिक एकता मजबूत होती है। प्रतियोगिता में वालीबाल में बासूपुर की टीम ढकवा की टीम को हराकर विजेता रही। कबड्डी में रामपुर भेड़ियानी की टीम ने इंटौरी को हराया। दौड़ में बालिका वर्ग में काजल व बालक वर्ग में शैफ अली प्रथम रहे। रेफरी विकास व रूपेश ¨सह रहे। इस मौके पर प्रमोद प्रियदर्शी, सागर सत्यार्थी, विश्वजीत, श्रीराम यादव, कवि प्रमोद दुबे लंठ, चांदनी दुबे, रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी