भाजपा सभासद पर हुए हमले में चार गिरफ्तार

भाजपा सभासद पर किए गए हमले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:01 AM (IST)
भाजपा सभासद पर हुए हमले में चार गिरफ्तार
भाजपा सभासद पर हुए हमले में चार गिरफ्तार

संसू, प्रतापगढ़ : भाजपा सभासद पर किए गए हमले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई को देखकर हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

पड़ाव वार्ड के भाजपा सभासद सिद्धार्थ सिंह पुत्र प्रेम प्रकाश सिंह अपनी पत्नी श्वेता सिंह और बेटे वेद (4) व बेटी शगुन (ढाई साल) के साथ रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रयागराज से कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान अजीतनगर मोहल्ले में बारावफात जुलूस में शामिल दो दर्जन लोगों ने उन पर हाकी-लाठी बल्लम से हमला कर दिया था। उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में सिद्धार्थ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 20-25 अज्ञात लोगों पर मारपीट, धमकी देने और बलवा का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने दबिश देकर मोहम्मद राशिद व मोहम्मद शाहिद पुत्रगण निजामुद्दीन निवासी श्याम बिहारी गली, अमन अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी बेगम वार्ड, मेहताब आलम पुत्र अब्दुल खालिद निवासी अजीतनगर को शहर के रामलीला मैदान से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से जमानत मिलने पर चारों आरोपित छूट गए। इस बारे में कोतवाल सुरेंद्रनाथ ने बताया कि चार आरोपितों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया।

दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार

संसू, प्रतापगढ़ : उदयपुर थाना क्षेत्र के भैयापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार सरोज दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था।। इस बीच दारोगा दिनेश पांडेय ने मंगलवार को कृष्ण कुमार को रेहुआ लालगंज से गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी