प्रतापगढ़ के चांदपुर में फायरिग, फूंका छप्पर

नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में शनिवार की रात क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में घर पर धावा बोला। फायरिग कर छप्पर फूंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है जिससे पीएसी तैनात कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:15 PM (IST)
प्रतापगढ़ के चांदपुर में फायरिग, फूंका छप्पर
प्रतापगढ़ के चांदपुर में फायरिग, फूंका छप्पर

संवाद सूत्र, विश्वनाथगंज : नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में शनिवार की रात क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में घर पर धावा बोला। फायरिग कर छप्पर फूंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है जिससे पीएसी तैनात कर दी गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रतीपुर गांव निवासी सलीम के बेटे मोनू और चांदपुर गांव के विनोद यादव पुत्र राधेश्याम के बीच दो दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि मोनू ने विनोद को पीटा था। इसे लेकर विनोद सहित दर्जन भर लोगों ने शनिवार शाम पांच बजे सलीम के घर धावा बोलकर सलीम के भाई कलीम और बेटे मेहताब को मारा-पीटा था। सलीम की पत्नी हदीशुलनिशा की तहरीर पर पुलिस ने विनोद यादव, उसके भाई विजय, सोनू सिंह, सचिन सिंह, रवी मिश्र, लल्लू मिश्र सहित 10 नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सलीम, कलीम, मेहताब समेत चार लोगों को और विनोद के पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पांचों आरोपितों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। रविवार को दोपहर विनोद यादव के घर ताला लटक रहा था।

सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्ष के लोगों में विवाद हुआ था। मामले को तूल देने के लिए दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट-छप्पर फूंकने का आरोप लगाया है। विनोद के घर पर फायरिग नहीं हुई थी। रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात लोगों ने फायरिग की थी। दोनों पक्ष के लोगों का मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। भूमि के विवाद में दपंती को पीटा

संसू, संडवा चंद्रिका : अंतू के पंडित का पुरवा (छतरपुर) गांव निवासी साधु प्रसाद तिवारी का पड़ोसी शुभम तिवारी से भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार दोपहर शुभम तिवारी, शेषचंद्र, हरिश्चंद्र व दिनेश विवादित भूमि पर निर्माण करा रहे था। विरोध पर साधु की पत्नी को पीटा। बचाने पहुंचे साधु प्रसाद की भी पिटाई की। सुशीला देवी ने तहरीर पुलिस को दी है।

chat bot
आपका साथी