डूडा को नहीं मिला ग्राम पंचायतों का ब्योरा

नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से दर्जन भर ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा कई नवसृजित नगर पंचायतें भी बनाई गईं हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों में किन-किन गांवों को शामिल किया गया है इसका ब्यौरा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के पास नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:24 PM (IST)
डूडा को नहीं मिला ग्राम पंचायतों का ब्योरा
डूडा को नहीं मिला ग्राम पंचायतों का ब्योरा

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से दर्जन भर ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा कई नवसृजित नगर पंचायतें भी बनाई गईं हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों में किन-किन गांवों को शामिल किया गया है, इसका ब्यौरा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के पास नहीं है।

नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से सदर ब्लाक की करीब 14 ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा सुवंसा, पिरथीगंज और कोहंड़ौर नवसृजित नगर पंचायत बनने से क्षेत्र की दर्जनों गांवों को नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया है। नगरीय क्षेत्र में शामिल पात्र लोगों को आवास सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा, लेकिन डूडा विभाग के पास ब्यौरा न होने से काफी दिक्कत हो रही है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में किन-किन गांवों को शामिल किया गया है। इसका सभी अधिशासी अधिकारी से ग्राम पंचायतवार ब्यौरा मांगा गया है। ब्यौरा मिलने से काफी आसानी होगी। समय से लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। डूडा के परियोजना अधिकारी एएन त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ ने गांव का ब्यौरा मांगा गया है। रिपोर्ट आते ही इसे विभाग के डाटा में संबमिट कराया जाएगा। ---

सीमा विस्तार में शामिल लोगों को मिलेगा शहरी आवास

संसू संडवा चंद्रिका : सीमा विस्तार में नगर पंचायत अंतू में शामिल पुरवे के गरीबों को शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा गरीबों का आवेदन फार्म भराया जा रहा है। नगर पंचायत अंतू के सीमा विस्तार में ग्राम पंचायत अंतू देहात के आधा दर्जन पुरवे व संडवा चंद्रिका के तीन पुरवों को नगर में शामिल किया गया है। इन पुरवों को नगर में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होते ही ब्लाक द्वारा यहां विकास कार्य ठप कर दिए गए थे, जिससे यहां के गरीबों को आवास व शौचालय की सुविधा नहीं मिल सकी। अब इन लोगों को नगर की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया है कि सीमा विस्तार में शामिल पुरवे में रह रहे लोगों को आवास की सुविधा देने के लिए आवेदन फार्म लिए जा रहे है। लगभग 275 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। ईओ पद्मजा मिश्रा ने बताया है कि नगर में शामिल पुरवे में विकास कार्य नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। विकास कार्यों की सूची तैयार की जा रही है।

chat bot
आपका साथी