भक्तों ने किया मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन

शारदीय नवरात्र में आदि शक्ति मां जगत जननी के पूजन की धूम है। शहर से लेकर अंचल तक मां के दरबार सजे हैं। रविवार को मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन करके जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस बार कोरोना के संकट के चलते पंडाल कम हैं। जहां लगे भी हैं वह छोटे हैं। नगर के मां बेल्हा देवी धाम में रात में भी लोग दर्शन को पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:41 PM (IST)
भक्तों ने किया मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन
भक्तों ने किया मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन

प्रतापगढ़ : शारदीय नवरात्र में आदि शक्ति मां जगत जननी के पूजन की धूम है। शहर से लेकर अंचल तक मां के दरबार सजे हैं। रविवार को मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन करके जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस बार कोरोना के संकट के चलते पंडाल कम हैं। जहां लगे भी हैं वह छोटे हैं। नगर के मां बेल्हा देवी धाम में रात में भी लोग दर्शन को पहुंच रहे हैं। मां के मंदिर को रंगीन प्रकाश से सजाया गया है, नदी में उसकी छवि मनमोहक लगती है। चिलबिला में मां का दरबार सजा है। गोतनी प्रतिनिधि ने बताया कि दूसरे दिन माता की आराधना के लिए सभी दुर्गा पंडालों में श्रद्धालु महिला-पुरुषों, युवक-युवतियों का तांता लगा रहा। पूरे धनऊ दुर्गा पूजा पंडाल में तो सुबह शाम लोगों को कोरोना से बचने का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। कोषाध्यक्ष राम लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मंत्र दो गज की दूरी, बहुत जरूरी का पालन विनम्रता पूर्वक कराते हैं।

चामुंडा देवी धाम पर महायज्ञ शुरू

बाघराय : बिहार विकास खंड के बाघराय स्थित चामुंडा धाम पर नवरात्र के दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़ रही। मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक दूरी बनाते हुए श्रद्धालु भक्तों को मां चामुंडा का दर्शन कराया जा रहा था। धाम परिसर में स्वामी धराचार्य की अगुवाई में शतचंडी महायज्ञ का कार्यक्रम भी चल रहा है। संयोजक इं. विनोद मिश्रा ने बताया कोरोना वायरस को देखते हुए सभी भक्तों को दूरी बनाकर दर्शन कराया जा रहा है।

चंडिका धाम की कराई गई सफाई

संडवा चंद्रिका : मां चंडिका देवी धाम में नवरात्र को लेकर सफाई अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत दयाराम सरोज के नेतृत्व में ब्लाक के सफाई कर्मियों ने मंदिर के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी को दूर हटाया। यहां पर मां के दर्शन पूजन के लिए के बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। इसको लेकर मंदिर के आस पास मुख्य सड़कों, चौराहों व सार्वजनिक मंच स्थल पर घास, परिसर में गंदगी आदि की साफ-सफाई की गई। मेला कमेटी के व्यवस्थापक राम सिंह प्रधान, गोविद सिंह, प्रदीप कुमार, शिवमूर्ति,राजपति आदि साथ रहे।

इधर चंडिका धाम में शारदीय नवरात्र पर होने वाले दो दिवसीय चंडिका महोत्सव का आयोजन इस वर्ष नहीं होगा। प्रशासन ने महोत्सव आयोजन की अनुमति नहीं दी, जिससे इस वर्ष नवरात्र पर राम कथा के साथ कन्या भोज का ही आयोजन होगा। कमेटी के अध्यक्ष हरि मंगल सिंह ने डीएम से अनुमति मांगी थी। कोराना का हवाला देकर अनुमति नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी