भोले बाबा के दर्शन को भक्तों में रहा उत्साह

अधिमास में बाबा बेलखरनाथ धाम पर अधिमास में मंगलवार को भी हर-हर महादेव की गूंज रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM (IST)
भोले बाबा के दर्शन को भक्तों में रहा उत्साह
भोले बाबा के दर्शन को भक्तों में रहा उत्साह

अधिमास में बाबा बेलखरनाथ धाम पर अधिमास में मंगलवार को भी हर-हर महादेव की गूंज रही। भक्त गर्मी व उमस के बाद भी जयकारे लगाते हुए भक्ति व आस्था के साथ उत्साह से लबरेज रहे।

भोर में चार बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने दर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय सेवा समिति के रमानाथ सिंह,मदन सिंह, हरिओम पांडेय,नारेंद्र प्रसाद ओझा, राजमणि त्रिपाठी, श्रीओम ओझा का सहयोग रहा। इसी क्रम में घुइसरनाथ धाम में भी भोर से ही जलाभिषेक को शिवभक्तों की भीड़ रही। लोगों ने जलाभिषेक कर मत्था टेका और आशीर्वाद मांगा।धाम परिसर व आसपास का क्षेत्र भक्तों से पट गया। यहां अब तक मेला भी मंगलवार को लगता रहा है। बाबा घुइसरनाथ को प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीष लिया। महंत मयंक भाल गिरि, अनिल गिरि, शीतला प्रसाद गिरि कुश गिरि लोगों के सहयोग में डटे दिखे। उधर कुंडा के हौदेश्वर नाथ धाम पर भी शिव भक्तों की कतार रही। देखी गई। दर्शन का क्रम पूरे दिन चलता रहा। महंत विजय शंकर गिरि ने भी जलाभिषेक किया।

chat bot
आपका साथी