भगवान शिव को जलाभिषेक कर मांगी भक्तों ने समृद्धि

सावन में हर ओर आस्था व भक्ति की लहर चल रही है। चौथे दिन गुरुवार को शिवालयों में भगवान शिव का लोगों ने जलाभिषेक कर समृद्धि मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 11:46 PM (IST)
भगवान शिव को जलाभिषेक कर मांगी भक्तों ने समृद्धि
भगवान शिव को जलाभिषेक कर मांगी भक्तों ने समृद्धि

प्रतापगढ़ : सावन में हर ओर आस्था व भक्ति की लहर चल रही है। चौथे दिन गुरुवार को शिवालयों में भगवान शिव का लोगों ने जलाभिषेक कर समृद्धि मांगी। कोरोना की पाबंदियों के चलते शिवालयों में काफी कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन करके भोलेनाथ से सबके कल्याण का आशीर्वाद मांगा। जयकारे लगते रहे। इस बार कांवर वाले भक्तों की कतार प्रमुख शिव मंदिरों में नहीं दिख रही। कांवर यात्रा पर शासन ने रोक लगा रखी है। जिले के घुइसरनाथ धाम, बेलखरनाथ धाम, हौदे‌र्श्वर नाथ धाम, भयहरण नाथ धाम के साथ ही मां बेल्हादेवी धाम सहित मंदिरों में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कोई भक्त शिवलिग को स्पर्श नहीं कर रहा है। यही नहीं प्रमुख मंदिरों में भक्तों की थर्मल जांच भी की जा रही। गुरुवार को भोर से ही बाबा घुइसरनाथ धाम पर आस्था के कई रंग दिखे। हर-हर, बम-बम के जयघोष के बीच भक्तों ने जलाभिषेक किया। आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। तांबे व कच्ची मिट्टी के पात्र में जल, फूलमाला व प्रसाद लिए श्रद्धालु लाइन में खड़े रहे। महंत मयंक भाल गिरि, विशाल मिश्र श्रद्धालुओं के सहयोग में रहे। इसी प्रकार बाबा बेलखरनाथ धाम पर सावन के चौथे दिन गुरुवार को भी श्रद्धालुओं का दिन भर आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का दर्शन पूजन किया। स्थानीय सेवा समिति के रमानाथ सिंह, नारेंद्र प्रसाद ओझा, वि‌र्श्वनाथ गिरी, अजीत ओझा, जैकी सिंह ने व्यवस्था देखी।

chat bot
आपका साथी