घर में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

सुवंसा फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर (गोसेपुर) में गुरुवार को युवक का शव घर के अंदर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:38 PM (IST)
घर में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
घर में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

सुवंसा : फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर (गोसेपुर) में गुरुवार को युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। स्वजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

रामापुर (गोसेपुर) निवासी रोहित कश्यप (30) पुत्र स्वर्गीय लालजी कश्यप गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला।

स्वजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था और नशे की लत लग गई थी। वह चार बहनों का इकलौता भाई था, वह अविवाहित था। उसकी मां गीता देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। पिता की मौत 20 पहले हो चुकी थी। घटना से मां गीता देवी व बहने रो-रोकर बेहाल है। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।

सर्प दंश से महिला की मौत: सर्प दंश से महिला की मौत हो गई। इससे उसके स्वजन रो- रोकर बेहाल हो गए। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बिजहडी सिलौधी गांव निवासिनी मंजू देवी (40) पत्नी रणजीत वर्मा गुरुवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे घर के अंदर कमरे में आटा लेने गई थी। कमरे में अंधेरा था और वहां जहरीला सर्प बैठा था। वह आटा निकालने लगी, इसी बीच पैर में सांप ने डस लिया। बाहर निकलकर स्वजनों को बताया। पहले झाड़ फूंक करवाया गया। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरो ने गंभीर हालत देख उसे जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया । मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह सुनते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। उसके दो बेटे व एक बेटी है। पति गांव में मजदूरी करता है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी