मेले में उमड़ी भीड़, झूला व खानपान का लिया लुत्फ

पट्टी प्रतापगढ़ नगर में रविवार को दशहरा मेले में भारी भीड़ उमड़ी। तीसरे दिन भी मेले की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:52 PM (IST)
मेले में उमड़ी भीड़, झूला व खानपान का लिया लुत्फ
मेले में उमड़ी भीड़, झूला व खानपान का लिया लुत्फ

पट्टी, प्रतापगढ़ : नगर में रविवार को दशहरा मेले में भारी भीड़ उमड़ी। तीसरे दिन भी मेले की रंगत बरकरार रही। लोगों ने हवाई झूले का लुत्फ लिया। परिवार समेत घूमकर खानपान का आनंद उठाया।

अधिक भीड़ का अनुमान पहले ही समिति के लोगों एवं प्रशासन द्वारा लगाया गया था। इसलिए सुबह से ही पुलिस के जवान के साथ समिति के लोग सतर्क नजर आए। समिति के अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, प्रबंधक सुरेश जायसवाल, महामंत्री अशोक श्रीवास्तव, राम प्रकाश जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र जायसवाल, संरक्षक हाजी शहीद खां सहित अतुल खण्डेलवाल, रमेश सोनी, राम चरित्र वर्मा, अवधेश सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों ने शनिवार को रात में बैठक कर मेला के तीसरे दिन जुटने वाली भीड़ के चलते अपनी रूपरेखा बना ली थी। चार सेक्टरों में बंटे मेला मैदान में प्रत्येक सेक्टर में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ प्रबन्ध समिति के कार्यकर्ताओं को लगाया गया था।

सुबह दस बजे से मेला मैदान की तरफ भीड़ का रेला शुरू हुआ तो दोपहर तक मेला क्षेत्र में तिल रखने की जगह नहीं बची। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेला क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कोई भी दर्शक खड़ा नहीं हो सकता था। इसके लिए पुलिस के जवान लगे हुए थे। जो दर्शकों को चलते रहने की हिदायत दे रहे थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि मेला मैदान से निकलने वाले गली को प्रवेश के लिए दोपहर बाद बंद करके केवल निकास के लिए ही चालू रखा गया। मेला मैदान में सबसे अधिक भीड़ मैदान के उत्तरी छोर की ओर रहा। यहां मौत का कुंआ के साथ हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला, नाव वाला झूला, पानी वाली बोट के साथ बच्चों के लिए तमाम तरह के झूले मौजूद थे। इसके अलावा यहां पर जादू के खेल के साथ महिलाओं के उपयोग की सामग्री एवं घरेलू वस्तुओं की दुकान लगी हुई थी। इससे इस क्षेत्र में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। महिलाओं के सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस के जवानों के साथ समिति के तमाम लोग लगे हुए थे। वह अराजक किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखे हुए थे। मेला प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मेला क्षेत्र की निगरानी में लगे रहे। यहां समिति के सजीवन सोनी, अनुराग खण्डेलवाल, रवि कुमार, जुनैद, मो. इरशाद, मो. अयूब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---

भरत मिलाप : देर रात निकलने लगीं चौकियां

संसू, पट्टी : शाम होते ही मेला क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। कलात्मक चौकियों के साथ बैंड बाजों व डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए।

रविवार की शाम नगर के विभिन्न मार्गो से कलात्मक चौकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें नगर के चौक से भरत दल, सिविल लाइन से रामदल, मेन रोड से हनुमान दल के साथ मां संतोषी दल व बाईपास तिराहा से शिव दल तथा चमन चौराहा से कृष्णा दल पूरी भव्यता के साथ निकाले गए तो दर्शकों की भीड़ एकत्रित हो गई। जहां पर भी कलात्मक चौकियों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते। वही पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो जाते थे। बाद में चौकियां मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण को निकलने लगी। इसी के साथ नगर के प्रमुख मार्ग को आकर्षक लाइट से सजाया भी गया है। सोमवार को भोर में नगर के मेन रोड पर सभी दल मंडल जमा होंगे। इसके बाद भरत मिलाप का होगा। इसके लिए श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारी तैयारियों में लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी