भानेपुर माइनर कटने से दर्जनों किसानों की फसलें जलमग्न

पट्टी जौनपुर राजबहा खंड 36 से जुड़ी भानेपुर माइनर पट्टी क्षेत्र के सरसतपुर गांव के निकट म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:39 PM (IST)
भानेपुर माइनर कटने से दर्जनों किसानों की फसलें जलमग्न
भानेपुर माइनर कटने से दर्जनों किसानों की फसलें जलमग्न

पट्टी : जौनपुर राजबहा खंड 36 से जुड़ी भानेपुर माइनर पट्टी क्षेत्र के सरसतपुर गांव के निकट मंगलवार की रात कट जाने से सरसतपुर के एक दर्जन से अधिक किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। इससे किसानों के माथे पर चिता की लकीरें दिखाई पड़ रही हैं।

जौनपुर रजबहा खंड 36 की नहर पट्टी क्षेत्र से होकर गुजरी है। इससे सैकड़ों गांव के किसान खेती करते हैं। इस नहर से निकली अलपिका भानेपुर माइनर मंगलवार की रात सरसतपुर के निकट अचानक कट गई। रात में नहर कटने से पूरा पानी बहकर किसानों के खेतों में पहुंच गया। नहर के इस कटाव से सरसतपुर गांव के निवासी राम दयाल वर्मा, राम बहादुर सिंह, रामनाथ वर्मा, नगेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, राम सिंह, अशोक सिंह, अरविद सिंह, हौसिला सिंह, रामराज सिंह सहित दर्जनों किसानों की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। बुधवार की सुबह जब किसानों ने नहर कटी देखी तो पहले फाटक बंद कर इसे बांधने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बाद में अन्य गांवों के किसानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे नहर को बांधा गया। तब जाकर पानी का बहाव रूका। नहर बांधने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

---------

हीरागंज राजबहा में नहीं छोड़ा गया पानी

संसू,बाघराय: किसानों के सिचाई के लिए शासन द्वारा खोदाई गई नहरें अब अभिशाप साबित हो रही हैं। कई वर्षों से बाघराय व कमासिन क्षेत्र में नहर में जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे किसानों मे आक्रोश है। क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि नहर मे जलापूर्ति न होने से धान की फसले अब सूख रही हैं। किसान नेता चंद्रभान तिवारी ने ‌र्प्रदेश के सिचाई मंत्री, राज्यमंत्री सुनील भराला से नहर में पानी न आने की शिकायत की थी। इसके बावजूद आज तक जलापूर्ति नहीं हो सकी। क्षेत्र के किसान राजेंद्र शुक्ला, जगदीश मिश्रा, शिवधन यादव, अजय, पवन मिश्रा, नंदलाल , अजीत, सत्यप्रकाश सरोज आदि किसानों ने अविलंब नहर में जलापूर्ति किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी