बूथ स्तर तक कांग्रेस को करेंगे मजबूत : सरोज

कांग्रेस के नवनियुक्त अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कर्मचारी नेता राकेश कुमार सरोज ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष शुक्रवार को बाबागंज स्थित स्नेह होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही हैं। कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन बंद कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:33 PM (IST)
बूथ स्तर तक कांग्रेस को करेंगे मजबूत : सरोज
बूथ स्तर तक कांग्रेस को करेंगे मजबूत : सरोज

संसू, प्रतापगढ़ : कांग्रेस के नवनियुक्त अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कर्मचारी नेता राकेश कुमार सरोज ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष शुक्रवार को बाबागंज स्थित स्नेह होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही हैं। कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन बंद कर दी गई। इसे लेकर उन्होंने विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारी रहते हुए कर्मचारी महासंघ से जुड़ कर संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुसूचित जाति के लोगों का हित है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शुक्ल, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी, प्रेम शंकर द्वेवेदी, गल्ली तिवारी आदि मौजूद रहे।

-----------

झूट और फरेब सरकार की पहचान : बृजेंद्र

संसू, प्रतापगढ़ : संगठन सृजन अभियान में तिवारी प्रीतमपुर नरी न्याय पंचायत में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि झूठ और फरेब इस सरकार की पहचान है। देश की जनता अब झूठे वादे से तंग आ चुकी है। इनके दिग्भ्रमित कर बरगलाने से जनता ने अब इस सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। जिला प्रभारी फिरोज खान ने कहा अब देश का युवा और किसान देश की तरक्की के लिए कांग्रेस सरकार को शासन में लाने का मन बना चुका है। कांग्रेस की सरकार में सबका हित निहित है। संचालन जिला महासचिव संतोष तिवारी ने किया। जिला प्रवक्ता वेदांत तिवारी ने बताया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शिवम मिश्रा एडवोकेट को कांग्रेस का सूचना का अधिकार विभाग का जिले का अध्यक्ष बनाया है। इस अवसर पर डॉ. वीके सिंह, सलीम उल्ला, शिवम मिश्रा, सुधीर तिवारी, श्याम शंकर तिवारी, मनोज पांडेय, मोहम्मद इश्तियाक, जमुना प्रसाद पांडेय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी